महासमुन्द

दुलीकेशन जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री
11-Mar-2021 5:15 PM
दुलीकेशन जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री

पिथौरा, 11 मार्च। महासमुन्द  सांसद प्रतिनिधि एवम भाजपा नेता दुलीकेशन साहू जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री बनाये गए है।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के निर्देशानुसार अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी जिला भाजपा महासमुंद के संगठन प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के अनुशंसा पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा महासमुंद के जिलाध्यक्ष कामता पटेल ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें जिले के महामंत्री पद पर दुलीकेशन साहू को नियुक्त किया गया ।जिला महामंत्री बनने पर उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त किया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news