महासमुन्द
![बिरकोनी की महिलाएं बना रहीं हर्बल गुलाल बिरकोनी की महिलाएं बना रहीं हर्बल गुलाल](https://dailychhattisgarh.com/2020/chhattisgarh_article/16156322050.jpg)
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 13 मार्च। महासमुन्द विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बिरकोनी के माया महिला स्व सहायता समूह द्वारा इस वर्ष की होली के लिए जड़ी, बुटी व फूलों से हर्बल गुलाल बनाने का कार्य कर रही है। उनके द्वारा वर्तमान में पीला, संतरा, लाल एवं चंदन रंग के गुलाल का निर्माण किया जा रहा है। जिसका विक्रय स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा गौठान परिसर बिरकोनी के दुकान के माध्यम से किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि हर्बल गुलाल का आर्डर स्वसहायता समूह के मोबाईल नम्बर 93400.00982 में कॉल करके भी दिया जा सकता है। हर्बल गुलाल बनाने मेंं हल्दी, ईत्र, पलास का फूल एवं खाने का चूना आदि का उपयोग किया गया है। वर्तमान में समूह द्वारा 06 किलोग्राम गुलाल निर्मित किया जा चुका है और हर्बल गुलाल बनाने का कार्य किया जा रहा है। समूह की महिलाओं को हर्बल गुलाल बनाने का प्रशिक्षण गत 25 फरवरी को बिरकोनी के गौठान में कृषि महाविद्यालय कांपा के प्रशिक्षकों के द्वारा दिया गया है।