महासमुन्द

स्टेशन पार करते हुए दोनों हाथी अभी भी अरंड के जंगल में
16-Mar-2021 7:05 PM
स्टेशन पार करते हुए दोनों हाथी अभी भी अरंड के जंगल में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुन्द, 16 मार्च। फिंगेश्वर में उत्पात मचाने के बाद दो हाथी फिर से महासमुन्द पहुंच चुके हैं। सोमवार की सुबह 6 बजे दोनों हाथी कोसरंगी पहुंचे। यहां दंतैल एक ग्रामीण के घर में घुसे और कोठे में बंधी गाय को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हाथी काफी देर तक कोसरंगी गांव की गलियों में घूमते रहे।

ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों हाथी को खदेड़ा। इसके बाद हाथियों के अरंड स्टेशन पहुंचने पर यहां पहले से ही एक ट्रेन खड़ी हुई थी। यहां दंतैल की फोटो खींचने के लिए लोग उसके करीब जाने लगे। इसी दौरान दंतैल ने एक युवक को दौड़ाया। दोनों हाथी इसके बाद सुबह 6 बजे कोसरंगी पहुंचे।

ग्रामीणों ने एक-एक कर पूरे गांव को सतर्क किया। इसी दौरान हाथी ग्रामीण मनहरण बंजारे के घर में घुस गया और कोठार में पहुंच गया। जहां दो गाय बंधी हुई थी। हाथी ने एक गाय को चोट पहुंचाई है।

ग्रामीणों ने हाथियों को बस्ती से बाहर खदेड़ दिया। यहां से हाथी निकलकर अरंड स्टेशन पार करते हुए अरंड के जंगल में पहुंचे और आज प्रात: 10 बजे समचार लिखते तक यहीं मौजूद हैं। डीएफओ पंकज राजपूत ने बताया कि हाथियों के मूवमेंट पर वन विभाग की टीम नजर रख रही है। गौरखेड़ा, उमरदा, चोरभट्टी, सोरिद, बनसिवनी में अलर्ट जारी कर दिया है। दोनों दंतैल 18 दिन पहले 24 फरवरी को बंजारी, घोंघीबाहरा, सोरिद, कौआझर होते हुए फिंगेश्वर के जंगल में पहुंचे थे। यहां हाथी फिंगेश्वरए छुरा के जंगल में करीब 18 दिन रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news