महासमुन्द

गुरुदेव जिनकुशल सुरी स्वर्गारोहण महोत्सव
16-Mar-2021 7:19 PM
 गुरुदेव जिनकुशल सुरी स्वर्गारोहण महोत्सव

महासमुन्द, 16 मार्च। जैन जगत के तीसरे दादा गुरुदेव जिनकुशल सुरी का 688 वां स्वर्गारोहण महोत्सव का आयोजन कल सोमवार को किया गया। महोत्सव में दिनभर पूजा पाठ के बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया।

इंदौर से पहुंचे भजन गायक के भजनों ने भक्तिमय माहौल तैयार किया। यह महोत्सव गांधी चौक स्थित श्री शांतिनाथ भगवान जैन मंदिर में जैन श्री संघ के तत्वावधान में आयोजित किया गया। दादा गुरुदेव भक्त ग्रुप के राहुल बोथरा ने बताया कि खरतरगच्छ के तीसरे दादा गुरुदेव जिनकुशल सुरी की स्वर्गारोहण जयंती फाल्गुन बदी अमावश को मनाया जाता है। जिसके तहत ही हर साल की तरह इस बार भी धार्मिक आयोजन किया गया। इस प्रकार से गत 13 सालों से यहां धार्मिक समारोह आयोजित किया जा रहा है। समाज के राहुल बोथरा ने बताया कि गुरुदेव जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में इंदौर से पधारे प्रसिद्घ संगीतकार व भजन गायक लवेश बुरड और हिमांशु बुरड द्वारा सुमधुर भजनों प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर दादाबाड़ी प्रांगण में भव्य सजावट किया गया व गुरुदेव की प्रतिमा पर आकर्षक अंगियां सजाई गई। वहीं 12.30 बजे गुरुदेव की महाप्रसादी स्वरूप स्वामीवात्सल्य का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news