महासमुन्द
![यादव ठेठवार समाज का वार्षिक अधिवेशन समारोह यादव ठेठवार समाज का वार्षिक अधिवेशन समारोह](https://dailychhattisgarh.com/2020/chhattisgarh_article/1616497776.jpg)
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 23 मार्च। 21 मार्च को यादव ठेठवार समाज महासमुन्द नगर का ठाकुर भवन नयापारा वार्ड क्रमांक 6 में वार्षिक अधिवेशन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विनोद चंद्राकर संसदीय सचिव, छग शासन विधायक महासमुन्द थे। सभा अध्यक्ष राजू यादव, प्रांताध्यक्ष राजिम महासभा, विशेष अतिथि समलिया यादव, अध्यक्ष उप महासभा खल्लारी एवं संतराम यादव अध्यक्ष आरंग राज व लूलचंद यदु अध्यक्ष खल्लारी राज थे।
इस अवसर पर सेवनलाल चंद्राकर व विधायक प्रतिनिधि दाऊलाल चंद्राकर ने यादव समाज के गौरवशाली इतिहास के बारे में व महासमुन्द नगर में संचालित डेयरी फार्म के लिये गोकुल नगर बनाये जाने पर चर्चा की। सभाध्यक्ष राजू यादव व विशेष अतिथि समलिया यादव ने समाज में शिक्षा का महत्व के बारे में चर्चा की। इस कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं व वरिष्ठ जनों का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से यादव समाज महासमुन्द नगर के पदाधिकारी अध्यक्ष राजेश यादव, उपाध्यक्ष शत्रुघन यादवस सचिव भारत यादव, सचिव अश्वनी व कोषाध्यक्ष रामखिलावन यादव एवं महासमुन्द नगर के युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी अध्यक्ष प्रकाश यादव, उपाध्यक्ष संतोष यादव, सचिव भूपेन्द्र यादव व सह सचिव चेतन यादव सहित महासमुंद नगर के समस्त यादव परिवार उपस्थित थे।