दन्तेवाड़ा

घर वापस आइये को अभूतपूर्व सफलता
25-Jun-2021 8:51 PM
  घर वापस आइये को अभूतपूर्व सफलता

    अभियान ने तोड़ी नक्सलियों की कमर    

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 दंतेवाड़ा, 25 जून। पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा नक्सलियों से घर वापस आइये अभियान के तहत आत्मसमर्पण करने की अपील ऐतिहासिक पहल बन चुकी है। उक्त अभियान के अंतर्गत साल भर में करीब 375 नक्सलियों ने घर वापसी की है, इनमें से 99 बड़े कैडर के नक्सली हैं, जिनकी गिरफ्तारी पर पुरस्कार घोषित किया गया था।

 गौरतलब है कि इस अभियान के तहत 8 लाख रुपए के इनामी तीन नक्सलियों द्वारा, 5 लाख रुपए के इनामी चार नक्सलियों द्वारा, 3 लाख रूपये के इनामी आठ नक्सलियों द्वारा, 2 लाख रूपये  के इनामी 11 नक्सलियों द्वारा और 1 लाख रूपये के इनामी 73 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है।

 जिला प्रशासन ने दी पहचान

नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण करने के पश्चात पुलिस अफसरों को जानकारी दी गई कि उनके और उनके परिवार के पास आधार कार्ड सहित आवश्यक शासकीय दस्तावेजों का अभाव है, इसके चलते उन्हें शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ता है। जिला प्रशासन द्वारा आमतौर पर नक्सलियों के 267 राशन कार्ड, 278 आधार कार्ड, 305 मतदाता परिचय पत्र, 263 बैंक खाते और 88 स्मार्ट कार्ड बनाए गए। इसके साथ ही  पुलिस लाइन कारली में 1 बीएचके आवास निर्मित किए गए हैं। इसी कड़ी में व्यवसायिक परिसर में निर्मित किए गए हैं। जिससे आत्म समर्पित नक्सलियों की आजीविका का  समुचित प्रबंध हो सके।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news