दन्तेवाड़ा
चिकित्सक भगवान का दूसरा रूप, कोरोना महामारी में इसे और सार्थक किया-सिंह
02-Jul-2021 8:48 PM
ब्लॉक कांग्रेस व एमएमडब्ल्यूूयू किरंदुल द्वारा डॉक्टरों का सम्मान
बचेली/किरंदुल, 2 जुलाई। किरंदुल ब्लॉक कांग्रेस व मेटल माईन्स वर्कर्स यूनियन इंटक के द्वारा डॉक्टर्स डे पर किरंदुल के डॉक्टरों का सम्मान किया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एके सिंह ने कहा कि चिकित्सक भगवान का दूसरा रूप है। मौजूदा समय में इस कोरोना महामारी की विषम परिस्थितियों में चिकित्सकों ने इसे और सार्थक सिद्ध किया है। इस कोरोना काल में हमारे चिकित्सकों ने जिस तरह से फ्रंटलाइन में अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की जान बचाई और मानवता की सेवा की है, वह सराहनीय है। सभी डॉक्टरों का फूल गुलदस्ता और पेन देकर सम्मान किया गया।
डॉ. सोभित का महामारी में लोगों की जान बचाते-बचाते निधन हो गया, उन्हें दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।