दन्तेवाड़ा

परिणय सूत्र में बंधे 10 जोड़े, पालिकाध्यक्ष ने दिया आशीर्वाद
05-Jul-2021 8:59 PM
परिणय सूत्र में बंधे 10 जोड़े, पालिकाध्यक्ष ने दिया आशीर्वाद

    गायत्री मंदिर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन    

छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 5 जुलाई। महिला एवं बाल विकास विभाग दंतेवाड़ा द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयेाजन 5 जुलाई, सोमवार को बचेली नगर के गायत्री सत्संग परिसर में किया गया, जिसमें 10 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस दौरान पालिकाध्यक्ष श्रीमती पूजा, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर कल्पना रथ, किरंदुल आंगनबाड़ी सुपरवाइजर श्रीमती खान द्वारा जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान कर विवाह का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

 विवाह बंधन में बंधने वाले जोड़ों में तोकपाल मेटावाड़ा निवासी संगीता बघेल का विवाह चालकीपारा के जगतराम कश्यम के साथ, छन्नूपारा निवासी ज्योति दुर्गा का किरंदुल निवासी के. रमेश के साथ, बचेली की वर्षा नाग का बचेली निवासी पवन कुमार कुंजाम के साथ, वार्ड 16 की दीपिका मरकाम का बड़े बेड़मा मंझारपारा निवासी लच्छूराम सोड़ी, पुराना मार्केट बचेली निवासी शुभ लक्ष्मी साहु का विवाह बार देवरी के रजनीश कोर्राम, बचेली की जयमाला प्रधान का डोडीलोहारा के राकेश श्रीवास्तव से, वार्ड 8 किंरदुल की कामिनी साहु का बचेली के राकेश मंडावी के साथ, वार्ड 6 बचेली के मंगलदई का विवाह गीदम के शिवपाल यादव से, तामोपार बचेली की शोनी का विवाह पांडुपारा के हिरमा राम के साथ, मंाझीपारा निवासी मनीष का विवाह मंझाीपारा के सोनधर के साथ विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।

सभी 10 जोड़ों की शादी सुनील बेलचंदन एवं सुधा बेलचंदन के द्वारा विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया।

विवाह में शासन की ओर से वर वधू को कपड़े, जूते, चप्पल, घड़ी, मोबाइल, पायल, मंगलसूत्र, बिछिया व गृहस्थी का आवश्यक सामान, बर्तन, पेटी, कुकर, परात, डिनर सेट, स्टील ड्रम, कुर्सियां, गद्दा, तकिया, चादर एवं प्रसाधन सामाग्री वितरित किया गया।

इस विवाह कार्यक्रम के दौरान माया अधिकारी, किरण जायसवाल व गायत्री परिवार के सभी सदस्य एवं आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता उपस्थित रहकर सभी वर वधु को आशीर्वाद दिये।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news