मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

वार्ड की महिलाओं ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन
17-Dec-2022 6:39 PM
वार्ड की महिलाओं ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

चिरमिरी, 17 दिसंबर। शहर के विकास में लगातार विकास को बढ़ावा देते हुए शुक्रवार को मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल एवं नगर पालिक निगम चिरमिरी की महापौर कंचन जायसवाल व सभापति गायत्री बिरहा की उपस्थिति में नगर निगम क्षेत्र चिरमिरी के हल्दीबाड़ी हिरागिर माई की बगिया पहाड़ पर स्थित सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर शिवरात्रि मंदिर में लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग पर सडक़ निर्माण के साथ मंदिर प्रागण के जीणोद्धार एवं आस-पास के छोटे बड़े कार्यों को उनका सही रूप देने के लिए 50 लाख रुपये की बड़ी राशि के कार्य का  विधिवत भूमिपूजन कर जनता को समर्पित किया।

भूमिपूजन कार्यक्रम में सबसे बड़ी बात यह देखने को मिली की इस बड़ी राशि के कार्य का भूमि पूजन उक्त वार्ड की उपस्थित महिलाओं ने किया और क्षेत्रीय विधायक और महापौर को अपना आशीर्वाद दिया।

चिरमिरी के पोड़ी क्षेत्र के वार्ड 4 में फुटपाथ और फुटवाल ग्राउंड में विद्युत व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाईट कार्य के लिए लगभग 30 लाख एवं वार्ड 1 से 10 तक पुल पुलिया, सडक़, पैच रिपेरिंग, मरम्मत सहित अन्य कार्यो के लिए 8 लाख की राशि के साथ वार्ड  9 गेल्हापानी क्षेत्र में मुक्तिधाम के निर्माण के लिए लगभग 22 लाख रुपए की बड़ी राशि के कार्यों का भूमि पूजन कर शहर की जनता को समर्पित किया।

मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने कहा, इस प्राचीन मंदिर में इस बड़ी राशि को खर्च कर आप सभी की आस्था को बल दिया जा रहा है, जो आज से पहले कभी नहीं हुआ।

महापौर ने मनेंद्रगढ़ विधायक का धन्यवाद देते हुए राज्य के नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया और राज्य के मुखिया का आभार जताया जिनके अनुमोदन पर चिरमिरी शहर के विकास हेतु लगभग 1 करोड़ रुपए की बड़ी राशि की प्रशासनिक स्वीकृति दी जिसका भूमिपूजन किया गया।

स्वीकृत कार्यों की जानकारी देते हुए महापौर ने कहा, वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने से विकास कार्य धरातल पर दिख रहा है, हमारी यह सरकार विकास की गंगा बहा रही है, जिससे शहर का चहुमुखी विकास हो रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news