महासमुन्द

गोठान कांग्रेसी भ्रष्टाचार के स्मारक बन गए-सुधा
06-Aug-2023 10:17 PM
गोठान कांग्रेसी भ्रष्टाचार के स्मारक बन गए-सुधा

महासमुंद, 6 अगस्त। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गोठान कांग्रेसी भ्रष्टाचार के स्मारक बन गए हैं। एक गाय के पीछे तीन चरवाहे तैनात हैं। राज्य सरकार एक एक गाय पर 40.40 लाख रुपए खर्च कर रही है। जनता के लिए केंद्रीय मद का पैसा मिला, जिसे कांग्रेस सरकार गोठान की आड़ में कांग्रेस के लोगों पर लुटा रही है। इस सरकार के सारे घोटाले सामने आ रहे हैं।

सुधा ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि विधानसभा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री के जवाब से यह साबित हो जाता है किप्रदेश में गोठान योजना पर कुल 1334 करोड़ 65 लाख रुपए खर्च किए जा चुके हैं। जबकि लावारिस गायों की संख्या सिर्फ 3380 है। जिसका सीधा मतलब यह है कि हर गाय पर लगभग 40 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। सबसे विचित्र बात यह है कि लावारिस गायों की संख्या मात्र 6 जिलों की है। 3380 गाय गोठान में हैं। प्रदेश में 9303 चरवाहे तैनात हैं। मतलब हर गाय पर यह सरकार 3 चरवाहे रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि 10240 गौठान समितियों का गठन गायों के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के गुजारे के लिए किया गया है। सडक़ों पर मवेशी हैं तो यह रोका छेका के नाम पर करोड़ों रुपए कहां जा रहे हैं? हर गाय पर तीन चरवाहे के बावजूद सडक़ों पर मवेशियों को रोक नहीं पा रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news