कोरिया

अविभाजित कोरिया की तीनों सीट पर कमल खिला
04-Dec-2023 3:37 PM
अविभाजित कोरिया की तीनों सीट पर कमल खिला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बैकुंठपुर, 4 दिसंबर। अविभाजित कोरिया की तीनों सीट पर कमल खिला। विधानसभा चुनाव में हुई मतगणना के बाद आए परिणाम में प्रतिष्ठापूर्ण सीट बैकुंठपुर से भाजपा के भइयालाल राजवाडे ने प्रचंड जीत हासिल की।

उन्होंने शुरू से बढ़त बनाते हुए कुल 66 हजार 866 मत प्राप्त किए और अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी अम्बिका सिंहदेव से 25 हजार 413 मतों से जीत हासिल की। वहीं एसीबी जिले की दो सीटों पर भी भाजपा ने कब्जा कर लिया है, भरतपुर सोनहत विधानसभा सीट से केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने कांग्रेस के गुलाब कमरो को हराया, जबकि भाजपा के श्याम बिहारी जायसवाल ने कांग्रेस के रमेश सिंह को हरा कर बाजी मारी।

बैकुंठपुर विधानसभा में 8 प्रत्याशी चुनाव में भाग्य आजमाए थे। कांग्रेस प्रत्याशी अम्बिका सिंहदेव को कुल मत 41 हजार 453 मिले, जबकि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आकाश कुमार को 1 हजार 872 मत मिले तो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) दुर्गेश साहू को 472 मत मिले। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रत्याशी मेजर प्रसाद यादव को 1 हजार 426 मत प्राप्त हुआ। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सोमार साय को 746 मत मिले, वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी इंजीनियर संजय सिंह कमरो को 23 हजार 288 मत मिले, तो निर्दलीय प्रत्याशी बृजमोहन साहू को 649 मत प्राप्त हुए तो नोटा पर 1 हजार 934 मतदाताओं ने बटन दबाया। इस तरह ईवीएम व पोस्टल बैलेट से 1 लाख 38 हजार 706 मतदाताओं ने मतदान किए थे। रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल, बैकुंठपुर में मतगणना सुबह निर्धारित समय 8 बजे प्रारम्भ हुआ था। मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए गए थे। 17 राउंड में हुए मतगणना में शुरू से भइया लाल राजवाड़े बढ़त बनाए हुए थे।

एमसीबी में भी भाजपा

3 दिसंबर को हुई मतगणना में विधानसभा भरतपुर-सोनहत विधानसभा में भाजपा ने कांग्रेस को हरा दिया, यहां भाजपा की केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह को 54935 मत मिले जबकि कांग्रेस के गुलाब कमरो को 50186, इसके अलावा (जेसीसीजे) सुखमंती सिंह को 1121, (समाजवादी पार्टी) फूलमती गोंड  को 463, लल्ला बैगा (गण सुरक्षा पार्टी ) को 1263, श्याम सिंह मरकाम ( गोंडवाना गणतंत्र पार्टी) को 33840, संतोषी (छत्तीसगढिय़ा पार्टी) को 651, शीमला चेरवा (निर्दलीय) को 971, शुभ शरण सिंह (निर्दलीय) को 1032 तथा नोटा में कुल 2544 मत प्राप्त हुये। वही डाक मत पत्र के 42 मत नितस्त किये गये। भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह कांग्रेस के गुलाब कमरों से 4749 से हराया।

मनेन्द्रगढ़ विधानसभा मेें खिला कमल

विधानसभा मनेन्द्रगढ़ में पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने कांग्रेस के रमेश सिंह वकील को हराकर जीत हासिल कर ली। भाजपा के श्याम बिहारी जायसवाल को 48503, काग्रेस के रमेष सिंह को 36623, आदित्य राज डेविड (जेसीसीजे) को 1519, अयोध्या प्रसाद (छत्तीसगढिय़ा पार्टी) को 564, अरूणा पनिका ( गण सुरक्षा पार्टी) को 342, ओम प्रकाश अहिरवार (पिप्पुल्स पार्टी ऑफ इण्डिया) को 253, महेश प्रसाद ( भारतीय शक्ति चेतना पार्टी) को 536, शेख स्माइल (गोंडवाना गणतंत्र पार्टी) को 10411, सुनिता वर्मा (निर्दलीय) 595, नोटा को 1303 मत प्राप्त हुये। वही डाक मत पत्र के 59 मत नितस्त किये गये एवं 676 डाक मत पत्रों की गणना की गयी। भाजपा प्रत्याशी श्याम बिहारी जायसवाल  कांग्रेस से 11880 मतों से विजयी हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news