कोरिया

भाजपा में फोटो पोस्ट करने की प्रतियोगिता, कांग्रेस-गोंगपा अंदर-अंदर कर रहे हैं प्रचार
01-May-2024 4:06 PM
भाजपा में फोटो पोस्ट करने की प्रतियोगिता, कांग्रेस-गोंगपा अंदर-अंदर कर रहे हैं प्रचार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बैकुंठपुर (कोरिया), 1 मई। कोरिया जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दल पूरे जोर-शोर से मैदान में उतर चुके हैं, सभी का प्रचार करने का तरीका अपना-अपना है, पटना में भाजपा के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद भाजपा का एक धड़ा जिस पर काम नहीं करने का आरोप लगा था, वो सोशल मीडिया में खुद को बेहतर काम करना बता जमकर फोटो शेयर कर रहा है, ताकि शीर्ष संगठन को लगे कि काफी मेहनत से प्रचार हो रहा है, वहीं कांग्रेस और गोंगपा अंदरूनी क्षेत्रों में अपना प्रचार प्रसार कर रहे हंै। भाजपा को विधानसभा में मिली 26 हजार की लीड का बरकरार करने की चुनौती है, जबकि कांग्रेस को बराबर कर लीड लेने का लक्ष्य है।

भाजपा द्वारा आयोजित पटना के कार्यक्रम के बाद भाजपा के प्रचार में तेजी आई है, विधानसभा चुनाव 2023 के स्टार प्रचारक भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे रात में कई क्षेत्रों में धुआंधार प्रचार करने में जुटे हंै। श्री शिवहरे का बैकुंठपुर और चरचा के शहरी क्षेत्रों में भी प्रभाव काफी है।

 सोनहत क्षेत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी को राजनांदगांव में चुनाव संपन्न होने के बाद काम पर लगा दिया गया है, इसके अलावा कुछ तो सिर्फ फोटो पोस्ट करने की प्रतियोगिता कर रहे है, सिर्फ फोटो खींच कर पोस्ट करने तक भीड़़ पर काम किया जा रहा है, भाजपा इस तरह से लोकसभा चुनाव जीतने की तैयारी में जुटी हुई है।

 अभी भी बैकुंठपुर से लगे कई गांवों में भाजपा का झंडा नजर नहीं आ रहा है। ऐसा ही हाल कांग्रेस का भी है। भाजपा के संगठन से बाहर से आए लोग स्थानीय स्तर पर भाजपा की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। भीतरघात ना हो इसपर भी आरएसएस की गई टीमें काम कर रही है।

भरवाया जा रहा है महिलाओं को फार्म

विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की जो महिलाओं को मातृ वंदन योजना के फार्म भरवाए गए थे, उसी रणनीति के तहत कांग्रेस लोकसभा चुनाव में काम कर रही है। रात रात में कांग्रेस की टीम गांवों में पहुंच कर महिलाओं से फार्म भरवा कर उन्हें आश्वस्त कर रही है कि कांग्रेस की सरकार आएगी तो उन्हें भाजपा के द्वारा दी जा रही राशि से ज्यादा राशि मिलेगी।

 भाजपा के पास इसका कोई तोड़ नजर नहीं आ रहा है। परन्तु कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संसाधन देने में कंजूसी कर रही हैं। दूसरा कांग्रेस बिना शोरगुल के प्रचार प्रसार कर रही है।

सोशल मीडिया में कांग्रेस भाजपा के खिलाफ तमाम तरह के पोस्ट कर खुद को बेहतर बताने की कोशिश कर रही है। जबकि कांग्रेस के संासंद के पक्ष में भी कोई खास माहौल नजर नहीं आ रहा है।

विधानसभा चुनाव जैसे आक्रमक चुनाव नहीं

विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ बेहद आक्रमकता से चुनाव लड़ा था, यदि कांग्रेस के लोग भाजपा के खिलाफ बयान देते या सोशल मीडिया में पोस्ट करते तो तत्काल भाजपा के लोग उन्हें पर्सनल फोन कर मना किया करते थे, परन्तु लोकसभा चुनाव में ऐसा नहीं देखा जा रहा है, विधानसभा के मुकाबले कांग्रेस सोशल मीडिया में जमकर मोदी सरकार के खिलाफ पोस्ट कर रही है और उसका जवाब भाजपा नहीं दे पा रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news