सरगुजा

आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई जगह पेड़ गिरे, मकानों के शेड उड़े
14-Jun-2024 8:42 PM
आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई जगह पेड़ गिरे, मकानों के शेड उड़े

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,14 जून।
शुक्रवार की शाम तेज आंधी-बारिश ने अंबिकापुर नगर सहित आसपास के क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई है। आंधी से कई जगह पेड़ गिरने एवं कई मकानों के शेड उडऩे की खबर है। बारिश होने के कारण लोगों को एक ओर तो राहत मिली है, लेकिन कई गरीब लोगों के मकान के छत उड़ गए। वहीं पेड़ गिरते देख लोग अपनी जान बचाकर भागते नजर आए।

अंबिकापुर शहर के गांधी चौक में एक विशालकाय पेड़ धराशाही हो गया, वहीं सुभाष नगर भगवानपुर क्षेत्र में कई लोगों के मकान के शेड उड़ गए। अचानक तेज हवा के साथ बारिश से लोग जहां थे, वहीं अपने आप को सुरक्षित किया। बारिश के दौरान मेघ गर्जना से भी लोग सहमे नजर आए।

कई क्षेत्रों में घंटों ब्लैक आउट की स्थिति
आंधी-बारिश के कारण विद्युत व्यवस्था भी चरमरा गई। अंबिकापुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे के बाद शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। विद्युत विभाग के कर्मचारी क्षतिग्रस्त हुए विद्युत वायर व अन्य खराबी को सुधारने में लगे हुए थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news