सरगुजा

केदार जिलाध्यक्ष, सरोज महिला जिलाध्यक्ष और विकास युवा अध्यक्ष
16-Jun-2024 9:37 PM
केदार जिलाध्यक्ष, सरोज महिला जिलाध्यक्ष और विकास युवा अध्यक्ष

रौनियार समाज सरगुजा के जिला स्तरीय कार्यकारिणी का चुनाव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बतौली, 16 जून। रौनियार समाज कल्याण समिति सरगुजा के नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन 15 जून को अग्रसेन भवन सीतापुर में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रांत अध्यक्ष कैलाश गुप्ता बतौली,कार्यक्रम अध्यक्ष अशोक गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष, राम कुमार गुप्ता जिला स्तरीय कार्यकारिणी निर्वाचन प्रभारी, शिव शंकर गुप्ता पत्थलगांव पर्यवेक्षक जिला स्तरीय कार्यकारिणी निर्वाचन सरगुजा,सत्यदेव गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष, गणपत गुप्ता प्रदेश महासचिव, राम चरण गुप्ता प्रदेश कोर कमेटी मेंबर, विक्की गुप्ता प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी एवं वरिष्ठ समाजसेवी उदयपुर, धर्मपाल गुप्ता प्रदेश कोषाध्यक्ष,संतोष गुप्ता प्रदेश प्रवक्ता, वशिष्ठ लाल गुप्ता वरिष्ठ समाजसेवी अंबिकापुर, जगजीवन राम गुप्ता इकाई अध्यक्ष बने।

सूरजभान गुप्ता इकाई अध्यक्ष सरईपारा, राम दयाल गुप्ता इकाई अध्यक्ष पेंट, रामभरोस गुप्ता इकाई अध्यक्ष सीतापुर, नितेश गुप्ता युवा विंग इकाई अध्यक्ष सीतापुर, ममता गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष बतौली, यशोदा गुप्ता प्रदेश महासचिव महिला विंग, नीलम गुप्ता इकाई अध्यक्ष सीतापुर, मधु गुप्ता पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाज सेवी सीतापुर, शारदा गुप्ता सीतापुर, राधा गुप्ता सीतापुर, अनंती गुप्ता सीतापुर, सुषमा गुप्ता बतौली,  नीरू गुप्ता बतौली, आदि के विशिष्ट आतिथ्य एवं सरगुजा जिला सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न स्थानों में निवासरत पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति एवं सहभागिता में संपन्न कराया गया।

 जिला स्तरीय कार्यकारिणी निर्वाचन हेतु नियुक्त निर्वाचन प्रभारी  राम कुमार गुप्ता एवं निर्वाचन पर्यवेक्षक  शिव शंकर गुप्ता के समक्ष प्रस्तावित नामों पर दिए गए सर्वसम्मति एवं समर्थन बहुमत के आधार पर रौनियार समाज सरगुजा के वरिष्ठ , महिला एवं युवा तीनों विंग के पदाधिकारीयों का चयन किया गया।

  सर्वसम्मति से चयनित पदाधिकारीयों के नाम की घोषणा कार्यक्रम अध्यक्ष अशोक गुप्ता के द्वारा की गई।  जिला स्तरीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ विंग हेतु जिला अध्यक्ष केदार प्रसाद गुप्ता सीतापुर, उपाध्यक्ष रामदयाल गुप्ता  पेट, सूरजभान गुप्ता सरईपारा,श्याम प्रसाद गुप्ता सीतापुर ,निरंजन गुप्ता बतौली, कोषाध्यक्ष विक्की गुप्ता  उदयपुर , महामंत्री वशिष्ठ लाल गुप्ता  अंबिकापुर, सचिव पवन गुप्ता सीतापुर, सहसचिव कुश गुप्ता बतौली, संगठन मंत्री सुधा सागर गुप्ता  बनेया,राम कुमार गुप्ता  उलकिया, जिला संरक्षक प्रहलाद प्रसाद गुप्ता, श्री जगजीवन प्रसाद गुप्ता, सुदामा राम गुप्ता, पालुराम गुप्ता को सर्वसम्मति से उल्लेखित पदों हेतु चयनित किया गया।

जिला स्तरीय महिला विंग के अध्यक्ष पद पर सरोज गुप्ता बतौली, उपाध्यक्ष पद पर  नीरू गुप्ता बतौली,  सुशीला गुप्ता बतौली, अनंती गुप्ता सीतापुर ,शारदा गुप्ता सीतापुर, कोषाध्यक्ष पद पर राखी गुप्ता पेटला, अंजना गुप्ता सीतापुर, अंजू गुप्ता सीतापुर, सचिव के पद पर प्रतिमा गुप्ता, सुनीता गुप्ता, सुधा गुप्ता , नगीना गुप्ता, दुर्गा गुप्ता, संयोजक के पद पर मधु गुप्ता , मंजू गुप्ता, महामंत्री रोहिणी गुप्ता, संध्या गुप्ता, राधिका गुप्ता, संगठन मंत्री के पद पर राधा गुप्ता, गंगोत्री गुप्ता का चयन किया गया।

इसी तरह युवा विंग के अध्यक्ष के रूप में  विकास गुप्ता जी हंसूली, संयोजक  विशाल गुप्ता सीतापुर ,महामंत्री श्री शैलेंद्र गुप्ता बतौली ,उपाध्यक्ष राज कपूर गुप्ता  पतरापारा, मुकेश गुप्ता बतौली आदि का चयन किया गया। साथ ही चयनित कई पदाधिकारीयों के नाम की घोषणा शपथ ग्रहण समारोह के दौरान किए जाने की जानकारी दी गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news