धमतरी

खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर किसानों की समस्याएं जानी
31-Dec-2020 4:38 PM
खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर किसानों की समस्याएं जानी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 31 दिसंबर।
सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. लक्ष्मी धु्रव के निर्देशानुसार विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का विधायक प्रतिनिधि सिहावा रूद्रप्रताप नाग (बंटी) एवं पूर्व जनपद सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी भूषण साहू ने सघन निरीक्षण कर किसानों की समस्याओं से अवगत हुए।

रूद्रप्रताप नाग एवं भूषण साहू ने बुधवार को पहले चरण में फरसियां,सिहावा,गट्टासिल्ली,दुगली, डोंगरडुला,बेलरबाहरा, एवं सांकरा के धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि धान खरीदी केन्द्र फरसियां में कृषको की कुल संख्या 984 है जिसमे 698 लोगो का धान खरीदी किया जा चुका है।कुल धान 24056.40 क्विंटल खरीदी किया गया है जिसमें से उठाव 5000 क्विंटल किया गया बारदाना कम बताया गया।  किसान द्वारा बताया गया कि हाल ही में मृत व्यक्ति का नाम गिरदावरी में दर्ज है जिसका धान खरीदी नहीं किया जा रहा है जबकि मृत किसान का सोसाइटी में खाद कर्ज में लिया गया है किसानों द्वारा मांग किया गया की उस मृत किसान का धान खरीदी किया जाए।

धान खरीदी केंद्र सिहावा में कुल किसानों की संख्या 1032 है कृषक जिसका धान खरीदी किया गया 810 है। अभी तक कुल धान खरीदी 23771.20क्विंटल किया जा चुका है जबकि उठाव 6430 क्विंटल हुआ है।
धान खरीदी केंद्र गट्टासिल्ली में कुल कृषको की संख्या 1745है 1084 किसान अपना धान बेच चुके है इस केन्द्र में 35320.80क्विंटल धान खरीदी किया जा चुका है जिसमे से 15740 क्विंटल का उठाव हो चुका है।
धान खरीदी केंद्र दुगली में पंजीकृत किसानों की संख्या 664है जिसमे292 किसानों में अपना धान बेच चुके है अभी तक कुल खऱीदी 9580 क्विंटल हुआ है।उठाव अभी तक नहीं हुआ है। बारदाना की कमी बताई गई है।
धन खरीदी केन्द्र डोंगरडुला में पंजीकृत कृषकों को संख्या 998 हैं जिसमें 819 कृषकों ने अपना धान बेच चुके हैं अभी तक कुल खरीदी 25828 क्विंटल हुआ हैं। 360 क्विंटल का ही उठाव हुआ है। बारदाना का अभाव तथा धान के उठाव में विलंब बताया गया है।
धान खरीदी केन्द्र बेलरबाहरा पंजीकृत कृषकों की संख्या 531 है। 341 किसानों ने अपना धान बेच चुके हैं। अभी तक कुल खरीदी 11260 क्विंटल हो चुका है। उठाव ठीक बताया गया तथा बारदाना पर्याप्त मात्रा में है।
धान खरीदी केन्द्र सांकरा में खरीदी 65 फीसदी हो चुका है। उठाव का अभाव बताया गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news