धमतरी

कांग्रेस कार्यकर्ता समर्पित होकर संगठन की मजबूती के लिए करेंगे काम-लक्ष्मी धु्रव
04-Jan-2021 5:56 PM
कांग्रेस कार्यकर्ता समर्पित होकर संगठन की मजबूती के लिए करेंगे काम-लक्ष्मी धु्रव

अच्छे मोती को चुनकर सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को ब्लॉक अध्यक्ष की जवाबदारी दी है-लोहाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 4 जनवरी। 
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सहमति पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेश के समस्त नगर/ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की रविवार रात को सूची जारी की है। 

इसी तारतम्य में सिहावा विधानसभा क्षेत्र के चारों ब्लॉक में अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी अध्यक्ष भूषण साहू,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव अध्यक्ष कैलाश प्रजापति,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड अध्यक्ष डीहू राम साहू, एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुकरेल अध्यक्ष अखिलेश दुबे बनाए गए है।

सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने ‘छत्तीसगढ़’ से चर्चा करते हुए नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी ने ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।

ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति देने से आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस संगठन अब बहुत जल्दी सक्रिय होकर अपना कार्य करेंगे और कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाएंगे ताकि वर्तमान में पार्टी को 70 सीट की जो बढ़त मिली है उसे बरकरार रखते हुए आगामी विधानसभा 2023 की चुनाव में सफलता हासिल करेंगे जिसके लिए हमारे कार्यकर्ता तन - मन - धन से समर्पित होकर कार्य करेंगे। ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति होने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

डॉ लक्ष्मी ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों की पार्टी है। 
छत्तीसगढ़ के किसानों को मजबूत बनाने के लिए हमारे प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जी लगातार काम कर रहे हैं। प्रदेश में अपनी तरह की एक अनूठी गोधन न्याय योजना लागू की गई है ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बना सके। छत्तीसगढ़ की जनता प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का समर्थन कर रही है।

प्रदेश, जिला और ब्लॉक संगठन आपस में मिलकर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने के साथ ही कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से अवगत करवायेंगे।

ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के प्रति आभार व्यक्त करती हूं।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना ने ‘छत्तीसगढ़’  से चर्चा करते हुए कहा कि हमारे समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता बहुत अच्छा काम कर रहे थे सब मोती थे। हमने अच्छे  मोती को चुनकर सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जवाबदारी दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने बहुत अच्छे ब्लॉक अध्यक्ष चुनकर दिए हैं। हम मोहन मरकाम को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि आगामी विधानसभा 2023 के चुनाव में हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर जिले की तीनों विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहराएंगे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news