धमतरी

सिहावा विधायक ने किया ध्वजारोहण
28-Jan-2021 6:58 PM
 सिहावा विधायक ने किया ध्वजारोहण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 28 जनवरी। 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी धु्रवने अपने निवास एवं  विधायक कार्यालय नगरी में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

विधायक डॉ. लक्ष्मी धु्रव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिहावा विधानसभा क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की रक्षा में अपनी जान की कुर्बानी देने वाले वीर शहीदों को नमन किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अम्बिका मरकाम, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन लाल ध्रुव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी के अध्यक्ष भूषण साहू, विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रताप नाग, कमलेश मिश्रा,भानेन्द्र ठाकुर, माखन भरेवा, शिखर छाजेड़, शकुंतला ठाकुर, नंदनी कंचन, विमला मरकाम, मीना बंजारे, भरत निर्मलकर,नरेश छैदैहा,पेमन स्वर्णबेर, सचिन भंसाली, पंकज धु्रव, हेमू साहू, लक्ष्मी साहू, नदीम अली, आदित्य तिवारी,प्रदीप सोन,यतीन्द्र बंजारे,आदित्य ठाकुर, सहित नगर पंचायत नगरी के पार्षद गण, ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, कांग्रेस सेवा दल, आदिवासी कांग्रेस,एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 पिंकी शाह ने कियाध्वजारोहण

भाजपा मंडल नगरी द्वारा नगर के हृदय स्थल बजरंग चौक नगरी में पूर्व विधायक  पिंकी शिवराज शाह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी।

इस दौरान मप्र के पूर्व मंत्री एवं मंडला के पूर्व विधायक डॉ.शिवराज शाह, सिहावा के पूर्व विधायक श्रवण मरकाम,भाजपा के जिला महामंत्री प्रकाश बैस,भाजपा के जिलामंत्री एवं दूरसंचार निगम के सदस्य राजेन्द्र गोलछा,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष द्वय नागेन्द्र शुक्ला, नंद यादव, प्रतिमा देवांगन, जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी, नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला,उपाध्यक्ष अजय नाहटा, मंडल महामंत्री हृदय साहू, भावेश चोपड़ा, अशोक संचेती, बलजीत छाबड़ा,विकास बोहरा,पार्षद पूनम छाबड़ा, विनीता कोठारी, सुनिता साहू, सुनील निर्मलकर, जनपद सदस्य एवं सभापति मन्नूलाल यादव, श्यामंत बिसेन, विनोद गुप्ता, यश संचेती, विकास सोनी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बेलरगांव में कैलाश ने ध्वजारोहण किया

राष्ट्रीय गौरव ग्राम बेलरगाव के अटल चौक में नवनियुक्त ब्लॉक कमेटी बेलरगांव के अध्यक्ष एवं कृषि व ग्राम विकास समिति के संरक्षक कैलाश नाथ प्रजापति ने ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी।

इस अवसर पर कृषि एवं ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष भूषण भारती, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव सुरेश कुमार प्रजापति, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था बेलरगांव के उपाध्यक्ष शत्रुघ्न साहू, जनपद पंचायत के पूर्व सभापति श्रीमती हेमलता प्रजापति, जनपद उपाध्यक्ष हूमित लिमजा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ता एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news