धमतरी

विधायक ने किया लाखों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
30-Jan-2021 5:01 PM
विधायक ने किया लाखों के निर्माण  कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 30 जनवरी। 
ग्राम पंचायत कुर्रा में अनेक कार्यों का भूमिपूजन एवं भारत माता के मूर्ति का अनावरण किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि रंजना डिपेन्द्र साहू विधायक धमतरी, अध्यक्षता रामचंद देवांगन राज्यपाल सम्मान शिक्षक, विशेष अतिथि दमयंती केशव साहू सदस्य जिला पंचायत धमतरी, अवनेन्द्र साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत धमतरी, मानिक राम साहू सदस्य जनपद पंचायत धमतरी, मुरारी यदु अध्यक्ष भाजपा मंडल आमदी, अमन राव महामंत्री भाजपा मंडल आमदी , सरपंच खम्हन लाल साहू,एवं पंचगण ने लाखों कार्यो भूमि पूजन किया गया और भारत माता के मूर्ति का अनावरण किया गया।

विधायक  रंजना डिपेन्द्र साहू ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी कहते हैं कि सबका साथ सबका विकास इन उद्देश्य के साथ हमारे विधानसभा क्षेत्र में विकास हो रहा है आगे जनता से आग्रह किया कि 500 वर्षों से रूका हुआ श्रीराम मंदिर के निर्माण में हम सब सहयोग करें। 

मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु ने बताया कि विधायक रंजना डिपेन्द्र साहू  सबका साथ सबका विकास ऐसे उद्देश्यों के साथ चल रही है निरन्तर सभी ग्राम पंचायत मे विकास का कार्य हो रहा है और जो कार्य विगत दस वर्षों में रूका हुआ था वह जल्द से जल्द पुरा हो रहा है। 

कार्यक्रम को जि़ला पंचायत सदस्य दमयंती केशव साहू , जनपद उपाध्यक्ष अवनेन्द्र साहू, महेन्द्र पंडित संबोधित किया। कार्यक्रम में मानिक राम साहू, अमन राव महामंत्री भाजपा मंडल आमदी , ममता सिन्हा, जनक बासकर पंच, खिलेश साहू पंच, गोविन्द साहू ,गंगा बाई, पंच, घासी राम साहू उपसरपंच कुर्रा, मधु साहू , मीना बाई, रामकली ध्रुव, दुर्गा साहू, भुनेश्वरी यादव, मीना साहू, मधु देवांगन पंच,  रीखम राव ,धनीराम, सुकलाल, यशवंत साहू बुथ अध्यक्ष,  सुकालू, सी एल नेताम प्राचार्य, बी आर साहू , अमर सिंह बुथ अध्यक्ष, केशव साहू, विकास पाण्डे, प्रतिक सोनी, बीरेन्द्र साहू, डॉ सी पी शर्मा,  मनोहर पटेल, मदन साहू, ओमकार , नरेन्द्र साहू, रामलोचन,मान बाई , गोदावरी साहू, हरीश, अजय, हिम्मत, बुध्ददेव, भवानी सिंह जांगङे सचिव एवं कार्यक्रम का संचालन परमेश्वर साहू अध्यक्ष ग्राम विकास समिति साथ ही आभार सरपंच खम्हन लाल साहू ने किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news