धमतरी

गुप्ता समाज का स्नेह सम्मेलन-शपथ ग्रहण समारोह
01-Feb-2021 4:25 PM
गुप्ता समाज का स्नेह सम्मेलन-शपथ ग्रहण समारोह

कई आयोजन, महापौर ने दी 5 लाख की सौगात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 1 फरवरी।
गुप्ता समाज के स्नेह सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि विजय देवांगन एवं विशिष्ट अतिथि रूप में किशन साहेब व नारायण प्रसाद गुप्ता सम्मिलित हुए।
मुख्य अतिथि महापौर विजय देवांगन ने नवनिर्वाचित महिला इकाई एवं पुरुष वर्ग के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई एवं सभी को शुभकामनाएं व बधाइयां दी।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी संरक्षक नारायण प्रसाद गुप्ता,सचिन गुप्ता,अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, सचिव सुरेंद्र गुप्ता, सह सचिव संकेत गुप्ता,कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश गुप्ता,राजेश गुप्ता, वीरेंद्र साहेब, अनिल साहेब, सुनील साहेब, विजय साहेब, राहुल साहेब, डॉ राधेश्याम गुप्ता, प्रकाश गुप्ता आशीष गुप्ता, सलाहकार प्रमोद गुप्ता, योगेश गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी धनराज गुप्ता।

महिला पदाधिकारी संरक्षक किरण गुप्ता,भारती गुप्ता,अध्यक्ष नीलू गुप्ता,उपाध्यक्ष मधु साहेब, सचिव जानकी गुप्ता सांस्कृतिक सचिव प्रगति साहेब, कोषाध्यक्ष रोशनी साहेब, सलाहकार हेमलता गुप्ता,मीना गुप्ता प्रदेश कार्यकारिणी अर्चना गुप्ता इकाई कार्यकारिणी ज्योति साहेब, भगवती साहेब, कल्याणी गुप्ता, श्वेता गुप्ता, अनीता साहेब भारती गुप्ता, अल्पना गुप्ता संगीता गुप्ता,हनी साहेब।

महापौर द्वारा कसौधन वैश्य गुप्ता समाज को बनियापारा स्थित भवन के लिए अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 5 लाख देने की घोषणा की गई। सम्मेलन में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें फैंसी ड्रेस,जंगी दौड़,जलेबी दौड़ क्रिकेट मैच ,बलून दौड़,जम्बल दौड़,म्यूजिकल चेयर रेस,चम्मच दौड़ आदि का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदीप कुमार गुप्ता ने किया।  मंचीय कार्यक्रम में विजय देवांगन ने समाज के कार्यक्रम एवं संगठन की प्रशंसा की।
 सुरेंद्र गुप्ता ने समाज में किए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।  नवनिर्वाचित महिला अध्यक्ष नीलू गुप्ता प्रदेश कार्यकारिणी अर्चना गुप्ता ने भी शुभकामनाएं संदेश दिया।

संरक्षक नारायण प्रसाद गुप्ता एवं अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने भी नवनिर्वाचित को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं संदेश देते हुए समस्त स्वजाती बंधुओं को धन्यवाद दिया। अंत में समस्त क्रिया प्रतिभागी को प्रायोजक द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया एवं समाज के समस्त जन महिला बच्चे एवं पुरुषों द्वारा गरबा नित्य लोकेश एवं रासलीला की गीतों पर नृत्य करते हुए मंत्रोचार के साथ कार्यक्रम संपन्न किया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news