राजनांदगांव

चौखडिय़ापारा में भागवत कथा
05-Feb-2021 5:00 PM
चौखडिय़ापारा में भागवत कथा

राजनांदगांव, 5 फरवरी। शहर के चौखडिय़ा पारा में वार्डवासियों द्वारा सिंधी धर्मशाला के पीछे श्रीमद देवी भागवत कथा पुराण कथा का आयोजन किया गया है। कथा गत् 28 जनवरी से जारी है, जो आगामी 7 फरवरी तक चलेगी। कथा वाचक पं. व्यास कश्यप महाराज नवागांव प्रतिदिन दोपहर साढ़े 12 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक भक्तों को कथा का रसपान करा रहे हैं। कथा सुनने रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धलुजन पहुंच रहे हैं। कथा के दौरान 2 फरवरी को भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।कथा का समापन 7 फरवरी को गीता हवन और कपिला तर्पण के साथ होगा। इस आयोजन में महिला समूह की परमजीत सोनी, रश्मि सोनी, चंद्रिका सेन, माधुरी साहू, अनिता पंसारी, लता राजपूत, राजिम साहू, निशा राजपूत, प्रीति सेन, रेखा पाटिल, मंजू यादव, पूरण साहू, नरेश सोनी, रवि सोनी, संतोष यादव, कीर्तन यादव, जीतू आहूजा, नरेश यादव, चेतराम साहू, बिशहुआ सिन्हा सहित वार्डवासियों सहयोग मिल रहा है। 

आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से कथा का रसपान करने की अपील की है। यह जानकारी पम्मी सोनी ने दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news