धमतरी

साहू समाज के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान
15-Mar-2021 4:38 PM
साहू समाज के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 15 मार्च।
कर्मचारी प्रकोष्ठ द्वारा अनवरत बच्चों के मार्गदर्शन कार्यशालाओं के आयाम में कर्मचारी प्रकोष्ठ, परिक्षेत्रीय साहू समाज घठुला के बैनर तले सेवानिवृत्त साहू कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। 
घठुला परिक्षेत्र के कर्मचारी अध्यक्ष बलराम साहू के प्रयास से इस विशिष्ट कार्यशाला के मुख्य अतिथि  तहसील अध्यक्ष सहदेव साहू,परिक्षेत्रीय अध्यक्ष चंद्रभान साहू, गणेश राम साहू, पदुमलाल साहू, तीरथ राज साहू, छबि नारायण साहू, सुरेश साहू, वासुदेव साहू, कैलाश साहू आदि ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों सुकलाल साहू, सुखचंद साहू,गोपीराम साहू, रुद्रेश्वर साहू, सुद्धु राम साहू, तारण साहू, श्यामलाल साहू, गिरधारी लाल साहू आदि का गमछा श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। स्वर्गीय मैकुम राम साहू को श्रद्धांजलि दी गई।
कैरियर गाइडेंस कार्यशाला को कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पदुम लाल साहू एवं तहसील अध्यक्ष तीरथ राज अटल ने मार्गदर्शन किया। आभार प्रदर्शन सुरेश साहू संरक्षक के द्वारा किया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news