धमतरी

भाजपा ने जगह-जगह फूंका सीएम का पुतला
18-Mar-2021 3:55 PM
भाजपा ने जगह-जगह फूंका सीएम का पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 18 मार्च।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बठेना के गायकवाड़ परिवार में 5 लोगों की मौत के पश्चात जांच में हो रहे विलंब व टालमटोल के विरोध में प्रदेश भाजपा के आह्वान पर जिला संगठन धमतरी के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी मंडल नगरी एवं अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल नगरी के नेतृत्व में सीएम का पुतला दहन जगह-जगह किया गया।

बजरंग चौक नगरी में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा नगरी मंडल अध्यक्ष पूनम घृतलहरे एवं भाजपा मंडल नगरी के अध्यक्ष मोहन नाहटा नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। जिसमें पुलिस के साथ काफी झूमा झटकी करने के बाद संघर्ष करते हुए कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। इस अवसर पर हिराउराम कोसरे, टिकेश नवरंग, गुपेश नवरंग, संत कोठारी, जिला मंत्री एवं दूरसंचार निगम के सदस्य राजेंद्र गोलछा, पूर्व नपं अध्यक्ष नागेन्द्र शुक्ला, मंडल प्रभारी रवि दुबे, जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी, नगरी मंडल मीडिया प्रभारी अशोक संचेती, युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य बलजीत छाबड़ा, युवा मोर्चा मंडल नगरी अध्यक्ष राजेश गोसाई, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री प्रदीप छाजेड़, राजा पवार, मनीष शर्मा, जितेन्द्र महिलांगे, एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसी क्रम में भाजपा मंडल कुकरेल द्वारा नारेबाजी के साथ पुलिसकर्मियों से झूमाझटकी के बीच छत्तीसगढ़ सरकार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजपा मंडल कुकरेल के अध्यक्ष टेलेश्वर ठाकुर, महामंत्री वामन साहू, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र नेताम, अजजा मोर्चा जिला मंत्री नरेश मरकाम, सांसद प्रतिनिधि जनपद पंचायत नगरी फत्तेलाल ध्रुव, जिला कार्यसमिति सदस्य महेश गोटा, मंडल उपाध्यक्ष चंद्रकला साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष भारत साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ईश्वरी नेताम, किसान मोर्चा जिला कार्य. सदस्य हेमलाल साहू,  रीतू साहू, युवा मोर्चा मंडल कुकरेल अध्यक्ष व जनपद सदस्य शैलेन्द्र साहू, मंडल उपाध्यक्ष बृजलाल मंडावी, ननकुदास मानिकपुरी, रमन ध्रुव सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा मंडल बेलरगांव द्वारा नरेगा चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम, मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष हुमित लिमजा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शेखर अडिल, मनोहर दास मानिकपुरी, राकेश चौबे, पूर्व जि़ला पंचायत सदस्य सत्यवती नेताम, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मौर्यध्वज सेन सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news