धमतरी

नए सिरे से बूथ सेक्टर, जोन कमेटी का गठन किया जाए-द्वारिकाधीश
18-Mar-2021 4:41 PM
नए सिरे से बूथ सेक्टर, जोन कमेटी का गठन किया जाए-द्वारिकाधीश

धमतरी, 18 मार्च। जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की प्रथम बैठक 17 मार्च को जिला अध्यक्ष कांग्रेस कार्यालय रायपुर रोड बठेना चौक धमतरी में आयोजित की गई। जिला कार्यकारिणी गठन के पश्चात यह जिला अध्यक्ष शरद लोहाना के द्वारा प्रथम बैठक जिला पदाधिकारियों कि बुलाई गई थी। उक्त बैठक में संगठन को नीचे स्तर से लेकर मजबूती प्रदान करने व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के विषय में आवश्यक चर्चा की गई जिला कार्यकारिणी की बैठक में विशेष रुप से जिला संगठन प्रभारी द्वारकाधीश यादव उपस्थित थे।

श्री यादव ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम प्रदेश के भूपेश बघेल सरकार द्वारा जो जनकल्याणकारी योजना संचालित किया जा रही है उसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया जिसमें प्रमुख रूप से राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गौ-घन न्याय योजना, नरवा-गरवा- घुरवा-बाड़ी, किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ, वन अधिकार पट्टा, तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री हॉट बाजार क्लीनिक योजना, गढ़ कलेवा योजना, शहरी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, दाई दीदी क्लीनिक योजना, पौनी पसारी योजना, राजीव गांधी स्वावलंबन योजना, गोकुल नगर योजना, मुख्यमंत्री पालिका बाजार, मोर जमीन मोर मकान, भू स्वामित्व अधिकार पट्टा वितरण, छोटे भूखंडों की खरीदी बिक्री सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की बात कार्यकर्ताओं को कहीं।

वही नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को नए सिरे से कार्यकारणी, बूथ, सेक्टर, जोन कमेटी गठन करने जिला पदाधिकारियों को ब्लॉक व ज़ोन का प्रभार लेकर निरंतर उस क्षेत्र में दौरा और मीटिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ नेता गोपाल प्रसाद शर्मा, मदन मोहन खंडेलवाल, अरविंद दोषी, जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, महापौर विजय देवांगन, मोहन लालवानी, पूर्व विधायक हर्षद मेहता, लेखराम साहू, लक्ष्मीकांता साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, जनपद अध्यक्ष गुंजा साहू ने संबोधित किया।
मंच संचालन जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चंद्राकर ने किया। 

इस दौरान द्वारकाधीश यादव जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी, शरद लोहाना अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी, कांति सोनवानी अध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी, विजय देवांगन महापौर नगर पालिक निगम धमतरी, पूर्व विधायक  हर्षद मेहता, लेखराम साहू, गोपाल शर्मा, मदन मोहन खंडेलवाल, अरविंद दोषी, मोहन लालवानी, लक्ष्मीकांता साहू, हरमिंदर छाबड़ा, अशरफ रोकडिया, अनुराग मसीह सभापति नगर निगम धमतरी, नीशू चंद्राकर उपाध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी, गुंजा साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत धमतरी, नीतू खिलावन साहू अध्यक्ष नगर पंचायत मगरलोड, सलीम रोकडिया कोषाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस भरत नाहर,  मनोज साहू, हेमन्त साहू, बिषहत साहू, कार्यकारी सदस्य करण चन्द्राकर, मनीषा साहू, कामिनी कौशिक, रामनाथ यादव, महामंत्री आलोक जाधव, आशीष थिटे, प्रकाश पवार, अमरदीप साहू, अनिता ठाकुर, संतोष सिन्हा, राजेश साहू, सुधीर बल्लाल, तनवीर कुरैशी,आसकरण पटेल, देवेन्द्र चन्द्राकर, संयक्त महामंत्री गौरीशंकर पांडये, तानाजी राव रणसिंग, राजेन्द्र साहू, अम्बिका सिन्हा, बाल गोविंद साहू, विजय गिरी गोस्वामी, जिला कांग्रेस सचिव विक्रांत पवार, दयाराम साहू, शंकर ग्वाल, कैलाश जैन, संदीप वर्मा, कुशल देवांगन, सेवक राम तारक, राजकुमार विश्वकर्मा, पप्पू देवांगन, ज्ञानचंद सिन्हा, संतोषी निषाद, विशाखा साहू, घनश्याम चंद्राकर, सलीम गौस, रामू वाधवानी, हेमन्त देवांगन, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश कोसरे, घनश्याम साहू, डीहुराम साहू, भूषण साहू, ईश्वर देवांगन, आशीष शर्मा, जनपद उपाध्यक्ष कुरूद जान सिंह यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यप्रभा चेट्टियार, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष कृष्णा मरकाम, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोविंद साहू, जिला अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ तरुण रॉय, सत्ती केसवानी, राजेंद्र देवांगन, खेमलाल साहू, सुखदेव नेताम, पुनारद साहू, भागी निषाद, कमल नारायण साहू, हर्ष जैन, रामचंद्र कंवर, रमेश देवांगन, राकेश मौर्य, चितेंद्र साहू, डिलन चंद्राकर, महेंद्र साहू, खिलावन पाल, तूकेंद्र कौशिक, वसीम खिलची, टिकेश्वर सिन्हा, शत्रुघ्न लाल साहू, गीतराम सिन्हा, अंबर चंद्राकर, पंचराम साहू, लेमन पटेल, नरेंद्र साहू, लूकेश्वरी साहू, अंशु सोनी, राजेंद्र यादव, आकाश यादव, पारस सोनवानी, सद्दाम गोड़, राहुल साहू, केदार साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news