दन्तेवाड़ा

नक्सली संगठन भी कोरोना की चपेट में, सौ से अधिक नक्सली संक्रमित-एसपी
15-May-2021 9:06 PM
    नक्सली संगठन भी कोरोना की चपेट में, सौ से अधिक नक्सली संक्रमित-एसपी

सुशील राठौर

दंतेवाड़ा,15 मई (‘छत्तीसगढ़’)। दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल नक्सलियों को मुख्यधारा से जोडऩे के लिए विशेष पहल घर वापस आइए जिसे स्थानीय भाषा में लोन वरा टू का दर्जा दिया गया है, इसके प्रभाव से नक्सली संगठन को अपूरणीय क्षति पहुंची है। इस मुहिम के अंतर्गत 350 से अधिक नक्सलियों द्वारा संगठन से तौबा की जा चुकी है, वहीं नक्सलियों को वैश्विक महामारी कोविड-19 से भी जूझना पड़ रहा है।

पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि नक्सली संगठन के करीब 100 सदस्य कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इसमें नक्सली संगठन में उथल-पुथल मच गई है। इस महामारी की चपेट में नक्सली संगठन के आने के चलते नक्सलियों में दहशत पैदा हो गई है। इसकी बानगी विगत शुक्रवार को दृष्टिगोचर हुई। पुलिस थाना को कुआकोंडा में पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

 डीएकेएमएस सदस्य ने बताई आपबीती

पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा नक्सली संगठन में कोरोना संक्रमितों की जानकारी का खुलासा पूर्व में किया जा चुका था। इसकी पुष्टि कल आत्मसमर्पित डीएकेएमएस सदस्य हुंगा ने पुलिस के सामने की। उक्त नक्सली कुआकोंडा थाना अंतर्गत बड़े बेड़मा गांव का निवासी है। हुंगा विगत कई वर्षों से नक्सली संगठन में सक्रिय है।

उसने पुलिस को बताया कि मैं पिछले माह मनकापाल पुलिस शिविर के विरोध में शामिल था। उक्त विरोध प्रदर्शन में करीब 2000 लोग शामिल हुए थे। जिनमें बड़ी संख्या में ऐसे लोग शामिल थे, जिन्होंने मास्क नहीं पहना था। उक्त विरोध प्रदर्शन से वापस आने के उपरांत हुंगा को सर्दी, खांसी और बुखार की समस्या सामने आई। नक्सली संगठन में रोगियों के उपचार की व्यवस्था नहीं होती। इस तथ्य को जानकर हुंगा द्वारा नक्सली संगठन को अलविदा कहने का निश्चय कर लिया गया। उसके द्वारा घर वापस आइए अभियान अंतर्गत आत्मसमर्पण कर दिया गया। उस भरोसा था कि पुलिस उसका बेहतर उपचार करवाएगी।

नक्सली ग्रामीणों को बना रहे मोहरा-एसपी

इस विषय पर एसपी दंतेवाड़ा डॉ. अभिषेक पल्लव ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि पुलिस द्वारा गंगा को किरंदुल स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। उसके इलाज की बेहतर व्यवस्था की जा रही है। उसे बेहतर खाद्य पदार्थ भी उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि नक्सली संगठन में कोरोना महामारी का संक्रमण फैल चुका है, करीब 100 से अधिक नक्सली कोरोना ग्रस्त हैं और यह संख्या 10 गुना अधिक हो सकती है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों से ग्रामीणों में संक्रमण फैलने की आशंका है। नक्सलियों द्वारा ग्रामीणों को का उपयोग किया जाता है। नक्सलियों को ग्रामीणों के हित की चिंता नहीं है। यह बात ग्रामीण भी समझ चुके हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news