दन्तेवाड़ा

गर्मी में मूसलाधार बारिश
06-May-2022 9:41 PM
गर्मी में मूसलाधार बारिश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 6 मई।
दंतेवाड़ा में वैशाख के माह में सावन भादो सा नजारा प्रदर्शित हो रहा है। विगत कुछ दिनों से जिले के विभिन्न हिस्सों में दोपहर उपरांत भीषण आंधी और तेज बारिश जारी है। शुक्रवार दोपहर को जिले के विभिन्न भागों में तेज बारिश हुई।

दंतेवाड़ा विकासखंड के मसेनार, गंजेनार और कुआकोंडा विकासखंड के गढ़गिरी गांव में तेज आंधी और मूसलधार वर्षा हुई। इसके चलते खेतों में वर्षा ऋतु की अनुभूति होने लगी। गंजेनार गांव के खेतों में बारिश के समान जलजमाव हो गया।

नकुलनार में गिरे पेड़
कुआकोंडा विकासखंड के नकुलनार गांव में तेज आंधी ने कई वृक्षों को धराशाई कर दिया।  नकुलनार- सुकमा रोड में आम का वृक्ष जमींंदोज हो गया। इसके फलस्वरूप गांव में कुछ घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। आंधी के फलस्वरुप आम के पेड़ों में लगे आम धराशाई हो गए। आम के फलों के धराशायी होने से अमचूर के संग्राहकों को बड़ी क्षति पहुंची। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष आम की फसल अत्यधिक कमजोर है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news