दन्तेवाड़ा

दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन
06-Oct-2022 8:46 PM
दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 6 अक्टूबर।
नवरात्रि के उपरांत दशहरा के मौके पर बुधवार को जिलेभर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माहौल को संगीतमय बना दिया।

जिले के गीदम नगर में विभिन्न समितियों द्वारा मां दुर्गा की विधिवत स्थापना की गई थी। दशहरे के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा संगीत की लहरियों के मध्य आकर्षक नृत्य के साथ देवी को विदाई दी गई। इस दौरान आतिशबाजी का दौर भी जारी था। देर शाम तक विसर्जन का दौर जारी था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news