राजनांदगांव

छग की परंपरा-संस्कृति को सहेजने का कार्य लगातार किया जा रहा है-यशोदा
03-Nov-2022 2:56 PM
छग की परंपरा-संस्कृति को सहेजने का कार्य लगातार किया जा रहा है-यशोदा

राज्योत्सव:  रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई प्रस्तुति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 नवंबर।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर खैरागढ़ जिला मुख्यालय के राजा फतेह सिंह खेल मैदान में राज्योत्सव का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खैरागढ़ विधायक यशोदा निलाम्बर वर्मा ने राज्योत्सव की बधाई देते कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छग की परंपरा संस्कृति एवं त्यौहार को सहेजने  का कार्य लगातार किया जा रहा है। नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के लिए खुशी और सौभाग्य का दिन है। जिला गठन के बाद पहली बार राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का भी आयोजन जिला मुख्यालय में किया गया। जिसमें  पारंपरिक खेल का भी प्रदर्शन किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल लगाकर प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्रदर्शित की गई। विधायक ने राज्योत्सव में शामिल कलाकारों को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर ने कहा कि नया जिला का यह पहला राज्योत्सव है एवं छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का बेहतर आयोजन हुआ। विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल लगाया गया।  राज्योत्सव में स्कूली बच्चों द्वारा लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा छग महतारी के चित्र पर दीप प्रज्जवलन किया एवं छग राजगीत से कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कार्यक्रम के दौरान विधायक की उपस्थिति में 10 छात्राओं को सरस्वती साइकिल प्रदाय योजना के तहत नि:शुल्क साइकिल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष खैरागढ़ लीला प्रकाश मंडावी, जनपद अध्यक्ष छुईखदान नीना विनोद ताम्रकार, नगर पालिका अध्यक्ष खैरागढ़ शैलेन्द्र वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष छुईखदान पार्तिका संजय महोबिया, नगर पंचायत अध्यक्ष गंडई चेतनराम देवांगन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खैरागढ़ प्रकाश राजपूत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गंडई-छुईखदान रेणुका रात्रे, संयुक्त कलेक्टर सुनील शर्मा, डिप्टी कलेक्टर आभा तिवारी एवं टकेश्वर साहू, तहसीलदार खैरागढ़ प्रीतम साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news