राजनांदगांव

छोटी दिवाली की चमक से बाजार में हलचल
04-Nov-2022 12:53 PM
छोटी दिवाली की चमक से बाजार में हलचल

शाम को घरों में होगा तुलसी विवाह, फूटेंगे फटाखे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 नवंबर।
देवउठनी यानी छोटी दिवाली की चमक से शुक्रवार को बाजार में काफी हलचल रही। स्थानीय स्तर पर इस पर्व को दिवाली त्यौहार का छोटा रूप माना जाता है। लिहाजा छोटी दिवाली के रूप में घरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ तुलसी विवाह होगा। माना जाता है कि देवउठनी पर्व पर भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह होता है।

इस पर्व के बाद ही मांगलिक कार्य की शुरूआत होती है। साथ ही पर्व के बाद देवी-देवता नींद से जागते हैं। इसके बाद ही सामाजिक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। विवाह संबंधी कार्य इसी पर्व के बाद होता है। इधर आज बाजार में पर्व के मद्देनजर काफी हलचल रही। सुबह से ही पूजा-अर्चना के सामानों की बिक्री हुई। गन्ने की भी खरीदी करने लोग  आतुर दिखे। गन्ने के व्यापारियों को आज अच्छी कमाई हुई। इसी तरह स्थानीय जयस्तंभ चौक में फल-फूल कारोबारियों का भी व्यवसाय जोर पकड़ा। तुलसी विवाह में प्रयुक्त होने वाले सामानों की खरीदी की गई। इस बीच सराफा बाजार और कपड़ा व्यवसाय में भी छोटी दिवाली की चमक दिखी। तुलसी विवाह के लिए घरों में विशेष बंदोबस्त किए गए। साथ ही अन्य देवी देवताओं की पूजा-अर्चना शाम को होगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news