राजनांदगांव
महापौर देशमुख ने झुलसी महिला के स्वास्थ्य की ली जानकारी
01-Jan-2023 3:53 PM
राजनांदगांव, 1 जनवरी। महापौर हेमा सुदेश देशमुख शनिवार को सेक्टर-9 के पं.जवाहर लाल नेहरू हास्पिटल एवं अनुसंधान केन्द्र पहुंचकर लखोली में आत्मदाह के दौरान झुलसी महिला के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर उनके परिजनों से मुलाकात कर जल्द स्वास्थ्य ठीक होने की कामना की।
महापौर देशमुख हास्पिटल में इंचार्ज डॉक्टर से महिला की स्थिति के संबंध में जानकारी लेकर समुचित उपचार करने कहा, ताकि जल्द स्वस्थ्य हो सके। उन्होंने डॉक्टर से कहा कि इनकी स्थिति को ध्यान में रखकर शीघ्र से शीघ्र स्वस्थ होने का हर संभव प्रयास किया जाए।
उन्होंने उनके परिजन से मुलाकात कर कहा कि उनके स्वस्थ्य होने के लिए डॉक्टर की टीम लगी हुई है और इस संकट की घड़ी में निगम प्रशासन आप लोगों के साथ है। इलाज के लिए भी हर संभव मदद किया जाएगा तथा किसी भी चीज की कमी नहीं होने दी जाएगी।