राजनांदगांव

ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी
01-Jan-2023 3:57 PM
ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 जनवरी।
राज्य शासन के 4 वर्ष पूरे होने पर जनसंपर्क विभाग द्वारा फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत शुक्रवार को डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम बुद्धुभरदा में विकासखंड स्तरीय फोटो प्रदर्शनी का अयोजन किया गया।  फोटो प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में ग्रामीण शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही जनसंपर्क विभाग द्वारा सेवा-जतन-सरोकार, न्याय का नया अध्याय, छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका सहित शासन की विभिन्न योजनाओं से संबंधित पाम्पलेट के माध्यम से जानकारी दी गई।

फोटो प्रदर्शनी देखने पहुंच ग्राम बुद्धुभरदा निवासी हेमसिंह सिन्हा ने बताया कि उनके पिता किसान है। फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से एक ही स्थान पर शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिलने से खुश है। उन्होंने कहा कि शासन की राजीव गांधी किसान न्याय योजना बहुत ही सराहनीय योजना है। इस योजन से हम सब किसान की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है।

ग्राम बुद्धुभरदा निवासी श्रीमती हुमन साहू ने कहा कि शासन की गोधन न्याय योजना के बारे में पहले से जानकारी थी। प्रदर्शनी के माध्यम से उन्हें शासन की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रहे हैं। फोटो प्रदर्शन में शासन के 4 साल की उपलब्धियों को बताया गया है। मानदास साहू ने कहा कि शासन की जनहितैषी योजनाओं से खुश हैं। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना किसानों को आर्थिक लाभ मिल रहा है। जिससे किसानों का मनोबल बड़ा है।  भोला दास साहू ने छत्तीसगढ़ मॉडल नई उद्योग नीति की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि नई उद्योग नीति से आम नागरिकों, युवाओं और महिलाओं को रोजगार मिल रहा है।
ग्राम हरदा निवासी समारूराम शिंदे, बिसेसर साहू, गोपाल दास साहू ने बताया कि शासन द्वारा गौमूत्र की खरीदी करने से आय का जरिया प्राप्त हुआ है। हम सोच भी नहीं सकते थे कि 4 रुपए प्रति लीटर की दर से गोमूत्र की खरीदी की जाएगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news