दन्तेवाड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 18 मार्च। भारतीय जनता पार्टी ने मोर आवास और मोर अधिकार को लेकर हजारों की संख्या में युवाओं ने विधानसभा घेराव किया। इसमें दंतेवाड़ा भाजयुमो के कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा अरविंद कुंजाम ने कहा कि प्रदेश की सरकार कांग्रेस सरकार गरीबों को उनके आवास से वंचित कर रही हैं। 2018 से लेकर 2022 तक आवास से लगभग 16 लाख हितग्राही प्रदेश में वंचित हैं जिनके लड़ाई लडऩे और मोर आवास मोर अधिकार की मांग करने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ओजस्वी मंडावी के मार्गदर्शन में दंतेवाड़ा जिले के हजारों युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बेरिकेट तोड़ते हुए विधानसभा घेरने पहुंच गए थे। जिसमें अनेक युवा मोर्चा के साथियों को चोट भी आई है।
कांग्रेस सरकार युवाओं की इस आऋ?श को देख कर डर चुकी है और प्रशासन को जबरदस्ती आंश्रु गैस बारूद और पानी के उपयोग करते नाकाम करने की कोशिश की गई है। उसके बाद भी सभी युवा मोर्चा ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है।