मोहला मानपुर चौकी

बूथ चलो अभियान में कांग्रेसियों ने बताईं सरकार की उपलब्धियां व योजनाएं
02-Jul-2023 4:08 PM
बूथ चलो अभियान में कांग्रेसियों ने बताईं सरकार की  उपलब्धियां व योजनाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबागढ़ चौकी, 2 जुलाई। बूथ चलो अभियान के अंतर्गत गुरुवार को ब्लाक कंाग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने एक ही दिन विकासखंड के सभी 125 मतदान केन्द्रों में पहुंचकर छग के कांग्रेस सरकार की उपलब्धियो एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई। बूथ प्रभारियों द्वारा ली गई इस विशेष्ज्ञ बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र की मोदी सरकार की नाकामियों एवं पीएम मोदी के झूठे घोषणाओं का खुलासा किया।

कांग्रेस पार्टी द्वारा 29 जून को दुर्ग संभाग अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉको में बूथ चलो अभियान चलाया गया। बूथ प्रभारियो ने एक ही दिन सभी पोंिलग बूथो में पहुंचकर अपने अपने प्रभार वाले बूथों की बैठक कर कांग्रेसजनो तथा बैठक में शामिल ग्रामीणो को कांग्रेस के भूपेष सरकार द्वारा पूरे किए गए वायदो तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दी।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने बताया किबैठक में भूपेष सरकार के साढे चार वर्श के कार्यकाल की उपलब्धियों के साथ साथ भाजपा की मोदी सरकार की असफलताए एवं पीएम मोदी द्वारा वर्श 2014 में केन्द्र में सरकार बनाने से पहले किए गए झूठे वायदो एवं बीजेपी के नौ वर्श के कार्यकाल में बढती महंगाई व बेरोजगारी एवं गरीब, किसान, एवं मजदूर विरोधी नीतियो का खुलासा किया। श्री मानिकपुरी ने बताया किपार्टी के इस विषेश अभियान को सफल बनाने के लिए ब्लाक के कांग्रेसजनो ने पार्टी के निर्देषो का निश्ठापूर्वक पालन किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news