मोहला मानपुर चौकी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मानपुर, 8 जनवरी। गौतम नर्सिंग होम में महिला के बच्चेदानी का सफल आपरेशन हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार बच्चेदानी नीचे खिसक जाने की समस्या से परेशान महिला कुछ दिन पहले जब गौतम नर्सिंग होम आई तो उसकी आवश्यक जांच करने पर पता चला कि उसकी बच्चेदानी की मांसपेशी कमजोर होकर नीचे खिसक गई थी। जिसका सफल आपरेशन राजनंादगांव के प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं निश्चेतना विशेषज्ञ व गौतम नर्सिंग होम के कुशल नर्सिंग स्टॉफ व डॉक्टर्स की टीम ने सफल आपरेशन 7 जनवरी को किया।
आपरेशन के बाद मरीज एकदम स्वस्थ है। कुछ दिनों की निगरानी के बाद उक्त मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। आपरेशन के बाद मरीज के परिजन राहत महसूस कर रहे हैं। साथ ही मानपुर अंचल में किफायती दर पर आपरेशन का होना मानपुर अंचल के लिए गर्व की बात है। उक्त जानकारी अस्पताल के डायरेक्टर डॉ नीतेश सोनकर ने दी। साथ ही गौतम नर्सिंग होम मानपुर में भरोसा दिखाने के लिए मरीज के परिजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।