मोहला मानपुर चौकी

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमले का मौन विरोध, धरना-प्रदर्शन
25-Jan-2024 2:53 PM
भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमले का मौन विरोध, धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबागढ़ चौकी, 25 जनवरी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम मे हुए षडयंत्रपूर्वक हमले एवं कांग्रेस कार्यर्ताओ पर प्राणघातक हमले के विरोध में सोमवार की सांय नवगठित जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मौन रखकर असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के नेतृत्व में नए जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर किए गए षडयंत्रपूर्वक हमले तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में मौन रखकर असम के मुख्यमंत्री भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार की शाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मौन रखकर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भाजपा नेता व असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के ईशारे पर हुए कांग्रेसजनों पर प्राणघातक हमले को लेकर जबर्दस्त आक्रोश था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news