मोहला मानपुर चौकी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया
25-Jan-2024 2:57 PM
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबागढ़ चौकी, 25 जनवरी। अयोध्या में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पूर्व छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश में नवगठित जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगवान हनुमन्त महाराज के मंदिर में पहुंचकर सुंदरकांड का पाठ कर भगवान श्रीराम एवं हनुमन्त महाराज की पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख समृद्धि के लिए प्रार्थनाएं की।

रविवार को जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता हनुमान मंदिर में भजन कीर्तन एवं सुंदरकांड का पाठ करते हुए भगवान की भक्ति करते नजर आए। छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी के मार्गदर्शन में नए जिले के तीनो ब्लाक मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अगुवाई में हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ कर भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की पूजा-अर्चना की।

सुंदरकांड के पाठ के बाद कांग्रेसियों ने भजन कीर्तन कर अखंण्ड रामायाण पाठ का आयोजन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने अंबागढ चौकी में कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ बस स्टैन्ड में पुराना अस्पताल परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में पूजा पाठ किया।

इस दौरान पंडित गिरधर पांडेय द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया। पाठ के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंदिर के सामने दो  घंटे तक भजन कीर्तन कर भगवान श्रीराम एवं हनुमान की भक्ति में झुमते गाते नजर आए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने भगवान श्रीराम एवं हनुमन्त महाराज की पूजा अर्चना कर देशवासियों के सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थनाए की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news