मोहला मानपुर चौकी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबागढ़ चौकी, 25 सितंबर। नवगठित जिला मोहला मानपुर अंबागढ चौकी में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने 23 व 24 सितंबर को एक साथ 310 पोलिंग बूथों में बूथ कमेटियों की बैठक ली गई। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान में बूथ कमेटियों को सक्रिय एवं मजबूत करने कांग्रेस कार्यकर्ताओ को बूथवार जिम्मेदारी सौंपी गई।
छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी मोहला मानपुर अंबागढ चौकी द्वारा शिन 2023 व 2024 को सफल बनाने पोलिंग बूथ कमेटियो को सक्रिय किया जा रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान में मानपुर ब्लाक में 15 व 16 सितंबर को 86 पोलिंग बूथ एवं मोहला एवं अंबागढ चौकी में 23 व 24 सितंबर को एक साथ 219 पोलिंग बूथों की बैठक ली गई।
श्री मानिकपुरी ने बताया कि जिले के तीनों विकासखंड के दोनों विधानसभाओं में पार्टी को मजबूत एवं 21 सदस्यीय पोंिलग बूथ कमेटियों को सक्रिय करने यह अभियान चलाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मिशन 2023 व 24 की सफलता के लिए कांग्रेसजनो को सक्रिय कर उन्हें जवाबदारी सौंपी जा रही है।
श्री मानिकपुरी ने कहा कि पार्टी के लिए एक एक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण व उपयोगी है। हमें अपने कार्यकर्ताओ की ताकत को पहचानते उन्हें उनकी क्षमताओं व योग्यताओं को ध्यान में रखकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य लेना है।