दन्तेवाड़ा

अरनपुर से दो नक्सली गिरफ्तार
24-Feb-2024 6:25 PM
अरनपुर से दो नक्सली गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 24 फरवरी।
दंतेवाड़ा में पुलिस को नक्सली उन्मूलन अभियान में शुक्रवार को दो नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि अरनपुर क्षेत्र में दो नक्सली घूम रहे हैं। इसके आधार पर अरनपुर थाना बल द्वारा मेंडपाल चेक डैम के पास चलित चेक पोस्ट लगाया था। पुलिस को देखकर दो संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे। पुलिस ने दोनों को अपने कब्जे में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। 

इसमें एक व्यक्ति की पहचान मांडवी जोगा (30 वर्ष) के रूप में हुई। उक्त नक्सली सुकमा जिला अंतर्गत जगरगुंडा - बेड़मा पंचायत मिलिशिया सदस्य के तौर पर सक्रिय था, वहीं दूसरे व्यक्ति की पहचान मांडवी हड़मा (21 वर्ष) के रूप में हुई। उक्त नक्सली सुकमा जिला अंतर्गत जगरगुंडा थाने के दुरमा संघम सदस्य के तौर पर कार्यरत था। इन नक्सलियों की गिरफ्तारी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 231वीं वाहिनी की सूचना शाखा और अरनपुर थाना बल का सराहनीय योगदान था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news