दन्तेवाड़ा

खीर बनाकर देवी को अर्पण
26-Feb-2024 10:17 PM
 खीर बनाकर देवी को अर्पण

बचेली, 26 फरवरी। नगर के हाईटेक कॉलोनी दुर्गा मंडप में रविवार को अट्टुकल पोंगाला का आयेाजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओ के द्वारा देवी को अर्पण करने के लिए चूल्हे पर चावल, गुड़ और केले का प्रसाद बनाया गया। जिसे देवी को भोग लगाने के बाद प्रसादी के रूप में बंाटा गया।

सुबह 10 बजे यह पूजा प्रारंभ हुआ।

केरला समाज की महिलाओं ने बताया कि यह 10 दिवसीय धार्मिक त्यौहार है, जिसमे सिर्फ महिलाएं शामिल होती है, जो कि केरल राज्य के तिरूवंनंतपुरम में अटकुल भगवती मंदिर में मनाया जाता है। यह केरल का सबसे पुराना पोंगला त्यौहार है। प्रसाद बनाकर अट्टुकल अम्मा (मंदिर की देवी) को चढ़ाते हंै। महिलाएं पांच दिनों तक व्रत रखती हंै।

देवी शक्ति की अराधना का उत्सव

यह पहला मौका था, जब बचेली नगर में यह पर्व मनाया गया। महिलाओं ने बताया कि तिरूवंनतपुरम के मंदिर में आयोजित अट्टकुल पोंगाला दुनिया में किसी त्यौहार के लिए महिलाओं की सबसे बड़ी मंडली है। महिलाएं चावल, गुड़, नारियल और केले को एक साथ पकाया जाता है, फिर बने प्रसाद को देवी को अर्पित किया जाता है।  यह अनुष्ठान केवल महिलाएं ही करती है। यह देवी शक्ति की अराधना का उत्सव है। केरल में होने वाले आयेाजन को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्डस में भी शामिल किया गया है। बचेली में आयेाजित हुए इस पर्व में नगर के अलावा किरंदुल, दंतेवाड़ा की महिलाएं भी शामिल हुईं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news