बलौदा बाजार

पूज्य बिरादरी पंचायत का शपथ ग्रहण
09-Jun-2024 7:15 PM
पूज्य बिरादरी पंचायत का शपथ ग्रहण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 9 जून। पूज्य बिरादरी पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष भीषम गुरयानी द्वारा अपनी कमेटी का गठन आगामी कार्यकाल के लिए किया गया। पदाधिकारियों व समस्त कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह झूलेलाल धाम में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का प्रारंभ सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भगवान झूलेलाल की तस्वीर पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया।

इसके उपरांत पूज्य सेन्ट्रल सिंधी पंचायत भाटापारा के अध्यक्ष इंदरलाल थारानी, डॉ.वासुदेव ठाकुर, अनिल रोचलानी, डॉ.आंनद जोतवानी के आदेशानुसार एवं चंद्रपाल बगवानी, ताराचंद किंगरानी, महेश मंधान, सुरेश गोदवानी, मुकेश थारानी व महासती वार्ड के पार्षद गोवर्धन डहरिया की उपस्थिति में पूज्य सेन्ट्रल सिंधी पंचायत भाटापारा के महासचिव व बजरंग वार्ड के पार्षद राजेश हजारीलाल छाबडिय़ा द्वारा सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई गयी। शपथ ग्रहण करने वाले सरंक्षक डाँ.आनंद जोतवानी, अध्यक्ष भीषमलाल गुरयानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सच्चानंद थधवानी, कनिष्ठ उपाध्याय विनोद तनवानी (विन्नू), प्रकाश वनवानी, महामंत्री नितिन भोजवानी, नंदलाल बजाज,सचिव जगदीश जसूजा, सहसचिव शंकरलाल पंजवानी, ताराचंद आहूजा(बंटी), सोनी बगवानी, कोषाध्यक्ष कमल धर्मानी, आडिटर जय चैनानी।

वरिष्ठ सालाहकार समिति में चंद्रपाल बग़वानी, राजाराम बजाज, ओम प्रकाश गोविंदनी, जयराम दास बजाज,श्रीचंद भिरानी,नरेन्द्र भोजवानी,दीपक पंजवानी।

मंदिर व्यवस्था- हरीश पोपटानी, प्रियांशु पंजवानी,अनुप मंगलानी (अन्नू)।प्रचार प्रसार प्रभारी- सुरेश वाधवानी,विजय  लखवानी (भीम)।कार्यकारिणी सदस्य-सर्वश्री राजेश घिडवानी,राजेश चैनानी, हरीश नागवानी,राजकुमार भोजवानी,दिवानचंद, किशनचंद पंजवानी, मनोज थदवानी, राजेश धनवानी, सुशील तनवानी, संतोष लालवानी, विनोद लालवानी, विकास नंदवानी, नरेन्द्र पंजवानी, शैलेश तनवानी, विजय पंजवावानी(आलम भैया), साजन लालवानी, अशोक बजाज, दीपक कलवानी, योगेश घिण्डवानी, दीपक (काके)थधवानी, राजेश जगवानी, जीतू वनवानी, राकेश वनवानी, पप्पन भागवानी, मनोज पारप्यानी।

 इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे, यह जानकारी प्रचार प्रसार प्रभारी सुरेश वाधवानी द्वारा दी गयी। अंत में पूज्य बिरादरी पंचायत के नवनियुक्त सचिव जगदीश जसूजा द्वारा आभार व्यक्त किया गया, ततपश्चात भंडारा प्रसादी किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news