महासमुन्द
सर्पदंश से महिला की मौत
16-Jun-2024 7:41 PM
महासमुंद,16 जून। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कनकेवा निवासी एक महिला की सांप के काटने से मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 जून को रामबती साहू पति कुलेश्वर साहू उम्र 48 वर्ष को सांप में काट लिया। उसे इलाज के लिए शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर मर्ग कायम किया है।