महासमुन्द

सुबह महासमुंद से रायपुर जाने एक-एक घंटे के अंतराल में तीन ट्रेनें, फिर दिन भर खाली
16-Jun-2024 7:44 PM
सुबह महासमुंद से रायपुर जाने एक-एक घंटे  के अंतराल में तीन ट्रेनें,  फिर दिन भर खाली

तीनों ट्रेनों के समय में आंशिक परिवर्तन करने की मांग उठ रही 
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद,16 जून।
वर्तमान में सुबह महासमुंद से रायपुर जाने वाली तीन ट्रेनें एक घंटे के अंतराल में स्थानीय रेलवे स्टेशन से रवाना हो रही है। अब इन तीनों ट्रेनों के समय में आंशिक परिवर्तन करने की मांग उठ रही है। क्योंकि इसके बाद रायपुर जाने के लिये सायं 5 बजे तक एक भी ट्रेन नहीं है। 

उल्लेखनीय है कि महासमुंद रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब 7.30 बजे लोकल जूनागढ़-रायपुर पहुंचती है। इसके बाद 25-30 मिनट बाद पूरी से अमदाबाद सुपरफ ास्ट तरीकबन 7.50 बजे यहां आती है। जो यहां से चलकर 9.30 बजे रायपुर पहुंती है। तत्पश्चात पुरी से दुर्ग जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस दैनिक 8 बजकर 35 मिनट पर यहां आती है। लगभग 10 बजे सुबह रायपुर पहुंचती है। ये तीनों ट्रेनों एक घंटे के अंतराल में चले जाने के बाद दिनभर एक भी ट्रेन नहीं है। 

महासमुंद रेलवे स्टेशन में सायं 5.20 बजे विशाखापट्टनम हजरत निजामुद्दीन के बाद ट्रेन नंम्बर 08528 विशाखापट्टनम-रायपुर पेसैंजर आती है। सुबह आनेवाली इन तीनों ट्रेनों में आंशिक रूप से परिवर्तन करने की मांग यात्रियों ने की है। यात्रियों ने रेल प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराते हुये कहा है कि उपरोक्त तीन ट्रेनों के समय में कम से कम 90 मिनट का अंतर किया जाना चाहिये। इससे अन्य यात्रियों को सुविधा मिलेगा। वहीं ट्रेनों में और अधिक यात्री यात्रा कर सकेंगे। इससे रेलवे को राजस्व में वृद्धि होगी और यात्रियों को बस के महंगे सफर से भी मुक्ति मिलेगी।

टिटिलागढ़ से रायपुर चलने वाली रोंगोबती एक्सप्रेस कल शनिवार से रेल प्रशासन ने फिर से प्रारंभ किया है। पिछले आठ दिनों से इसका संचालन रद्द किया गया था। कल 9वें दिन रात 11 बजे टिटिलागढ़ से चलकर रात 11 बजे यह महासमुंद पहुंची। रेलवे सूत्रों के अनुसार इस ट्रेन को 7 जून से 14 जून तक रद्द किया था। कल 9वें दिन फिर से प्रारंभ किया है। देर रात ओडि़शा के टिटिलागढ़ से चलकर रात्रि 12 बजे यह गाड़ी रायपुर पहुंचती है। कल रात्रि 2 बजकर 30 मिनट को रवाना होकर सुबह-सुबह 3.15 बजे महासमुंद से होकर 3.20 बजे टिटिलागढ़ के लिये रवाना हुई। इस ट्रेन का संचालन रद्द किये जाने से यात्रियों को काफी दिक्कतें हुई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news