महासमुन्द

जीत के बाद पहली बार सांसद रूपकुमारी चौधरी का महासमुंद आगमन 17 को, स्वागत की तैयारियां
16-Jun-2024 9:05 PM
जीत के बाद पहली बार सांसद रूपकुमारी चौधरी का महासमुंद आगमन 17 को, स्वागत की तैयारियां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 16 जून। लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बनी रूपकुमारी चौधरी सोमवार को महासमुंद आ रही हैं। भाजपा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके स्वागत की तैयारी में हैं। इसके लिए वार्ड वार जिम्मेदारी तय कर दी गई है।

बताया गया है कि उनका प्रथम महासमुंद शहर आगमन पर 17 जून को समय 10.30 को है। इस संदर्भ में स्वागत तैयारी बैठक शहर के समस्त वार्डों में किया जा रहा है।

तैयारी बैठक लेने के लिए सभी वार्डो में प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिसमें वार्ड 1 देवीचंद राठी, हेमलता केसरवानी, वार्ड 2 से सुजाता विश्वनाथन, राहुल चंद्राकर, वार्ड 3 अनीता रावटे, गणेश नायक, वार्ड 4 संदीप दीवान, अनुज पांडे, वार्ड 5. प्रकाश शर्मा, आनंद गोस्वामी, वार्ड 6 पूनम चंद्राकर, डा. विमल चोपड़ा, वार्ड 7 सतपाल सिंघ पाली, एमआर विश्वनाथन, वार्ड 8. मीना वर्मा,हाफिज कुरैशी, वार्ड 9. महेंद्र सिक्का, राकेश श्रीवास्तव, वार्ड 10. मोहन साहू, हनीश बग्गा माखन पटेल, वार्ड 11. उत्तर प्रहरे, पवन वर्मा, वार्ड 12. पवन साहू, प्रलय थिटे, वार्ड 13. निरंजना शर्मा, मुन्ना साहू, वार्ड 14. देवेंद्र चंद्राकर, प्रकाश शर्मा, वार्ड 15 प्रदीप चंद्राकर, दिनेश रूपरेला, वार्ड 16 चंद्रहास चंद्राकर, विष्णु चंद्राकर, राकेश श्रीवास्तव, गणेश चौहान, वार्ड 17. नंदू जलक्षत्री, ऋषभ बाफना, वार्ड 18. इंद्रजीत सिंह गोल्डी, शंकर चंद्राकर, आकाश पांडे, वार्ड 19. कौशल्या बंसल,पवन पटेल, वार्ड 20. महेंद्र जैन, अमन वर्मा, वार्ड 21. रमेश साहू, मुन्ना देवार, वार्ड 22. हेमलता यादव, सुरेखा कंवर,  वार्ड 23. राजेंद्र चंद्राकर, अरविंद प्रहरे, वार्ड 24. प्रलय थिटे, संदीप घोष, वार्ड 25. लाल विजय सिंह, मनीष शर्मा, वार्ड 26. मनीष शर्मा, शुभ्रा शर्मा, वार्ड 27 सुधा साहू, मधु यादव, वार्ड 28. महेंद्र जैन, नागेंद्र नशीने, वार्ड 29. विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, इंद्रजीत सिंह गोल्डी, सुधा साहू, वार्ड 30 सोनाधार सोनवानी,हिमांशु चंद्राकर शामिल हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news