बेमेतरा

तीन नवीन कानूनों का उद्देश्य सुरक्षा और न्याय दिलाना - एसपी
12-Jul-2024 4:14 PM
तीन नवीन कानूनों का उद्देश्य सुरक्षा और न्याय दिलाना - एसपी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 12 जुलाई।
पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने जिला पुलिस मुख्यालय के सभाकक्ष में मीडिया को नवीन तीन कानूनों के संबंध में जन जागरूकता लाने के लिए जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन कानूनों का उद्देश्य समाज में सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर उन्होंने आपराधिक न्याय प्रणाली में किए गए नवाचारों और सुधारों की जानकारी दी।

जिससे न्याय की प्रक्रिया और भी प्रभावी और समयबद्ध हो सके। इस प्रयास का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के अधिकारों की रक्षा और अपराधों के खिलाफ सत कार्रवाई करना है। 
बैठक में शहर पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह, एसडीओपी मनोज तिर्की,पुलिस अधिकारी और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे। उन्होंने पॉवर प्रजेंटेशन और स्लाइड्स के माध्यम से विभिन्न धाराओं के तहत नागरिकों को प्रदत्त अधिकारों, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध से निपटने के लिए शामिल किए गए धाराओं, न्याय प्रणाली में प्रौद्योगिकी के समावेश, अपराधों एवं दंडों के पुनरपरिभाषित और समय पर शीघ्र न्याय के लिए जोड़े गए धाराओं के बारे में विस्तार से बताया। 

मीडिया प्रतिनिधियों से अपील करते हुए, एसपी साहू ने कहा कि आम जनता को इन कानूनों के बारे में सही जानकारी और समझ प्रदान करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि कानूनों की जानकारी के अभाव में नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों का पूरा ज्ञान नहीं हो पाता, जिससे कई बार समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news