बेमेतरा

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोका, मौत
14-Jul-2024 2:39 PM
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोका, मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 14 जुलाई।
बेमेतरा-दुर्ग मार्ग में हुए सडक़ दुर्घटना में 15 साल के बालक की मौत हो गई। मृतक बालक अजय साहू के शव को जिला अस्पताल के मरच्र्युरी में रखा गया है। मामले पर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर लिया गया है। दुर्घटना में एक बालक घायल हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को बेमेतरा दुर्ग मार्ग में ग्राम कंतेली से बेमेतरा मार्ग में अज्ञात वाहन चालक ने पेट्रोल पंप के पास अपने वाहन को लपरवाहीपूर्वक चलाते हुए मोटर सायकल को ठोक दिया। इससे मोटर सायकल में सवार किशोर अजय कुमार साहू (15) साल व उसके साथ बैठे नोहर साहू को चोट पहुंची। 

घायल अजय साहू व नोहर साहू को आसपास के लोगों की मदद सेे 108 वाहन से जिला अस्पताल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल अजय ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। नोहर साहू को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया गया कि मृतक बालक टयूशन जाने के लिए अपने घर से निकला था कि बेमेतरा पहुंचने से पूर्व सडक़ दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे की खबर लगते ही ग्राम कंतेली व परिचित जिला अस्पताल पहुंचने लगे थे। बालक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के शव का रविवार को पीएम कराया गया। पुलिस ने परिजन की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर लिया है।

परिवार का इकलौता पुत्र था 
सूत्रो के अनुसार मृतक बालक अजय अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। बालक का पिता टोमन साहू अपने गांव में ही दो पहिया वाहन बनाने का काम करते हैं। टयूशन पढऩे के लिए बेमेतरा आया करता था। हादसे के बाद ठोकर मारने वाला वाहन चालक अपने वाहन सहित फरार हो गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news