दन्तेवाड़ा

कोड़ेनार में नेताजी की जयंती मनाई गई
23-Jan-2021 9:39 PM
 कोड़ेनार में नेताजी की जयंती मनाई गई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली/ किरंदुल, 23 जनवरी। ग्राम पंचायत कोड़ेनार बंगाली कैंप नेताजी चौक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।  मुख्य अतिथि के रूप में दंतेवाड़ा विधायक देवती महेंद्र कर्मा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी को नेताजी सुभाष चंद्र के मार्गदर्शन पर चलने अपील की।  सभी वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किया किए।

नेताजी सुभाष चंद्र की जयंती पर जनप्रतिनिधिगण स्वास्थ्य विभाग पुलिस विभाग भूतपूर्व सैनिक कोरोना वॉरियर्स व पत्रकार बंधुओं का   स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया  गया।  इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम दीपक कर्मा सुलोचना कर्मा किरंदुल पालिका अध्यक्ष में  मृणाल राय बचेली पालिका अध्यक्ष पूजा साव उपाध्यक्ष उस्मान खान किरंदुल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एके सिंह बचेली ब्लॉक कांगे्रस अध्यक्ष संतोष दुबे पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तपन दास बीटीओए के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज सिन्हा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के ए पापाचन बिपलब मलिक सरपंच मीना मंडावी उपसरपंच साबी तपन दास आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया के तेज प्रकाश व समस्त जनप्रतिनिधि पंचगन व पार्षद गण उपस्थित थे। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news