राजनांदगांव

वनधन केन्द्र में पूरे वर्ष कार्य के लिए बनाएं कार्ययोजना
06-Feb-2021 4:51 PM
वनधन केन्द्र में पूरे वर्ष कार्य के  लिए बनाएं कार्ययोजना

समूह की महिलाओं से रूबरू हुए कलेक्टर 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 फरवरी।
कलेक्टर टीके वर्मा ने अपने साप्ताहिक दौरे में वनधन केन्द्र पानाबरस का निरीक्षण कर समूह की महिलाओं से रूबरू होकर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। कलेक्टर ने वनधन केंद्र में शहद फिल्टर एवं पैकेजिंग करने की मशीन की कार्य विधि की जानकारी ली। समूह की महिलाओं ने कलेक्टर को शहद भेंट की। कलेक्टर ने महिलाओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की। 

कलेक्टर वर्मा ने कहा कि इन उत्पादों के विक्रय से आमदनी प्राप्त हो रही है। इसे बैंक में जमा करें और इसका सही उपयोग करें। उन्होंने वहां उत्पाद खरीदी-बिक्री के लिए संधारित रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि वनधन केन्द्र के लिए ऐसी कार्य योजना तैयार करें, जिससे महिलाएं पूरे वर्ष यहां कार्य कर सकें। इस केन्द्र में महुआ, कोदो-कुटकी तथा अन्य स्थानीय उत्पादों से संबंधित कार्य महिलाओं द्वारा लगातार होना चाहिए। जिससे उनके आय में वृद्धि हो। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वनधन केन्द्र में निर्मित उत्पाद के विक्रय के लिए योजनाएं बनाएं और विभिन्न व्यापारियों से संपर्क स्थापित कर इसके मार्केटिंग के लिए प्रयास करें। वनधन केन्द्र परिसर में छाया के लिए नीम, पीपल, बरगद, आम तथा फलदार वृक्ष लगाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम मोहला सीपी बघेल, सीईओ जनपद पंचायत मानपुर डीडी  मंडले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

वनधन केन्द्र का किया निरीक्षण
कलेक्टर वर्मा ने मोहला के ग्राम नाडेकल वनधन केन्द्र दाल प्रसंस्करण यूनिट का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने वनधन केन्द्र में कार्य कर रही महिलाओं से चर्चा की। महिलाओं ने बताया कि वर्तमान में दाल प्रसंस्करण मशीन स्थापित किया गया है। जिसके लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। कलेक्टर ने वहां उपस्थित महिलाओं को कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि बड़े शहरों में वन उत्पाद की मांग बढ़ रही हंै। महिलाएं इसमें अधिक से अधिक कार्य करें, जिससे उनकी आमदनी में भी वृद्धि होगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news