राजनांदगांव

महिला स्वास्थ्य के प्रति व्याख्यान आयोजित
06-Feb-2021 5:02 PM
महिला स्वास्थ्य के प्रति व्याख्यान आयोजित

राजनांदगांव, 6 फरवरी। शासकीय कमलादेवी राठी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग एवं गृहविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महिला स्वास्थ्य एवं कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूकता विषय पर प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह बघेल की अध्यक्षता में डॉ. मीना आरमो का व्याख्यान हुआ। कार्यक्रम में ममता आरदेव, रेणु त्रिपाठी एवं डॉ. लाली शर्मा शामिल हुए। 

प्राचार्य ने छात्राओं को स्वस्थ रहने प्रेरित करते कहा कि महिलाएं परिवार का आधार होती है, उनका स्वस्थ रहना पूरे परिवार के लिए आवश्यक है। डॉ. मीना आरमो ने छात्राओं को किशोरावस्था के साथ होने वाले शारीरिक विकास के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को प्रोटीन का सेवन करने प्रेरित किया। छात्राओं को मीनार्की व मोनोपाज, डिस्मेनोहैया के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने महावारी की विभिन्न अवस्था तथा इस संबंध में होने वाले रोगों की जानकारी दी।
उन्होंने छात्राओं को साफ-सफाई से रहने व पोषक तत्वों से युक्त भोजन लेने कहा। उन्होंने छात्राओं की समस्याओं के संबंध में परामर्श दिया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news