राजनांदगांव

संगठनात्मक कसावट के लिए भाजपा जिला प्रभारी का मंडल दौरा शुरू
06-Feb-2021 5:04 PM
संगठनात्मक कसावट के लिए भाजपा जिला प्रभारी का मंडल दौरा शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 फरवरी।
प्रदेश भाजपा के आह्वान पर जिला भाजपा में संगठनात्मक कसावट अब शुरू हो चुकी है। ज्ञात हो कि चुनाव के मद्देनजर प्रत्येक पार्टी चुनाव के एक वर्ष पूर्व संगठन को मजबूत करने की कयावद करती है, परंतु भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर अभी से बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत करने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी है।

जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने बताया कि प्रदेश से जिला प्रभारी संजय श्रीवास्तव भाजपा के सभी 20 मंडलों का दौरा करेंगे और प्रत्येक कार्यकर्ता से रूबरू होंगे। साथ ही नए एवं पुराने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन भी करेंगे। वहीं प्रदेश सरकार की अराजकता, अव्यवस्था और गलत नीतियों के विरुद्ध कार्यकर्ताओं में शंखनाद भी करेंगे। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने कुमर्दा मंडल एवं डोंगरगांव मंडल पहुंचकर कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए और संगठन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने हेतु उन्हें मार्गदर्शन भी दिया। 

दो मंडलों की बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, दिनेश गांधी, रजिंदरपाल सिंह भाटिया, विजेंद्र ठाकुर, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, कैलाश शर्मा, गोपाल साहू, बोधन साहू, लूणकरण साहू, इंदुमती साहू, जागृति यदु, हीरेन्द्र साहू, नरपत सिंह राजपूत, बालकृष्ण सिन्हा, मदन साहू, सुंदर लाल साहू, संतोष यादव, अनिरुद्ध चंद्राकर, निवेदन साहू, एकांत चंद्राकर, रमजान बडगुजर, हृदयराम चंद्रवंशी, नरेंद्र साहू, अरुण जैन, फागूराम सिन्हा, सरिता डिमर, कुंतीबाई चौधरी, अंजू त्रिपाठी, शीतल साहू, रघुवीर वाधवा, गोलू सूर्यवंशी, बंटी भाटिया, मनीष बोहरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। संगठनात्मक बैठक में पूनम साहू टोलागांव निवासी ने भाजपा प्रवेश भी लिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news