राजनांदगांव

दीपक बने छजकां शहर अध्यक्ष
07-Feb-2021 5:02 PM
दीपक बने छजकां शहर अध्यक्ष

राजनांदगांव, 7 फरवरी। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने राजनांदगांव शहर अध्यक्ष के रूप में शहर के युवा दीपक सोनी को चुना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रेणु जोगी एवं प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी द्वारा दीपक को उनके द्वारा पार्टी के लिए किए गए कार्यों तथा आम लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता को देखते लिया। दीपक सोनी कोरोना महामारी के जटिल समय में जनता के मदद के लिए आगे खड़े रहते थे। उनके द्वारा इस बुरे समय में जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का हल किया गया। गत् दिनों डोंगरगढ़ में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी द्वारा दीपक सोनी को शहर अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news