राजनांदगांव

मनीष बने जोनल कमेटी के सदस्य
07-Feb-2021 5:07 PM
मनीष बने जोनल कमेटी के सदस्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 फरवरी।
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एसएआई), युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा देश में प्रतिभावान युवा खिलाडिय़ों के चयन के लिए आयोजित किए जाने वाले खेलों इंडिया के पश्चिम जोन (हॉकी) के टैलेंट आइडेंटिफिकेशन जोनल कमेटी का सदस्य छत्तीसगढ़ के डॉ. मनीष श्रीवास्तव महासचिव छत्तीसगढ़ हॉकी एवं संयुक्त सचिव छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ को बनाया गया है। 

संबंधित कमेटी छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, राजस्थान में ग्रास रूट स्तर पर उयीदमान हॉकी खिलाडिय़ों की प्रतिभा को तरासने का काम करेगी। उक्त जानकारी भारतीय खेल प्राधिकरण के हाई परफारमेंस डॉयरेक्टर एसएस राय ने दी। 
इस कमेटी का काम ग्रास रूट लेवल की प्रतिभाओं को पहचान कर चयन करना है। मनीष श्रीवास्तव को इस समिति का सदस्य नियुक्त किए जाने पर छत्तीसगढ़ के हॉकी खिलाडिय़ों में हर्ष का वातावरण है। हॉकी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने खेलो इंडिया,  भारतीय खेल प्राधिकरण नई दिल्ली का धन्यवाद ज्ञापित किया। रोहित बाजपेई अध्यक्ष हॉकी बिलासपुर ने कहा है कि मनीष श्रीवास्तव की इस नियुक्ति से छत्तीसगढ़ में दूर अंचल में छुपी हुई प्रतिभाओं को भी अवसर मिलेगा और हॉकी खेल भी नई ऊंचाई को छू लेंगे।

फिरोज अंसारी, विजय पिल्ले, राजेश हेनरी, अमिताभ मानिकपुरी, धनीराम यादव, सैय्यद जावेद अली, सुल्तानउद्दीन एवं रवि पारीक ने मनीष श्रीवास्तव को बधाई देते कहा कि इससे छत्तीसगढ़ की हॉकी को एक नई निशा मिलेगी एवं प्रतिभाओं को उचित स्थान मिलेगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news